एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'जो करेंगे इनका सर्वनाश…', पटना में BJP का पोस्टर वार, महागठबंधन पर निशाना, लिखा- स्वागत बा

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बयानबाजी के बीच अब पोस्टर वार शुरू हो गया है. पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर इस पोस्टर को लगाया गया है. बाबा का स्वागत भी किया गया है.

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) का कार्यक्रम होना है. कार्यक्रम से पहले बीजेपी और महागठबंधन के बीच बयानबाजी तो हो ही रही थी अब पोस्टर वार शुरू हो गया है. बीजेपी दफ्तर के गेट पर एक पोस्टर लगा है, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) की तस्वीर है. पोस्टर में पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी की भी तस्वीर है. इनको त्रिदेव बताया गया है और महागठबंधन सरकार पर हमला बोला गया है.

पोस्टर में लिखा है- "पाप से बिहार की धरती फटी, अधर्म से आसमान, अत्याचार से कांपी इंसानियत, राज कर रहे हैवान, जिनकी होगी ताकत अपूर्व, जिनका होगा निशाना अभेद, वो करेंगे इनका सर्वनाश." पोस्टर में यह भी लिखा है- स्वागत बा. बीजेपी दफ्तर के मुख्य द्वार पर बाबा बागेश्वर के समर्थन में पोस्टर लगने के बाद एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है.

आरजेडी के कई नेता कर रहे हैं विरोध

13 मई से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत पाली में हनुमत कथा का आयोजन होगा. इसी बीच 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा. बाबा के आगमन से पहले ही जमकर सियासत हो रही है. आरजेडी के कई नेता इसका विरोध कर चुके हैं. लालू के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप ने तो यहां तक कह दिया है कि बाबा बागेश्वर का एयरपोर्ट पर घेराव करेंगे. कार्यक्रम नहीं होने देंगे. उनकी सेना तैयार है.

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (RJD) ने कहा है कि आडवाणी की तरह बाबा बागेश्वर जेल जाएंगे. वहीं आरजेडी कोटे के ही मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा है कि वह बाबा बागेश्वर को रोकेंगे. वह भूत के नाम पर महिलाओं, लड़कियों से दरबार में नृत्य कराते हैं. आरजेडी की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है. वहीं बीजेपी बागेश्वर सरकार के समर्थन में है.

यह भी पढ़ें- Mission 2024: विपक्षी एकता को लेकर नवीन पटनायक से मिले नीतीश कुमार, जानें ओडिशा और बिहार के CM ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
झारखंड: विधानसभा घेराव के बीच गिरिराज सिंह की दो टूक, 'तिलचट्टा गैंग…'
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
‘मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?’ RJD के पोस्ट से बिहार की सियासत में मचा नया बवाल
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री
पटना: बेली रोड पर नई ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक वाहनों को नो-एंट्री

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget