एक्सप्लोरर

Patna Strike News: अपनी सवारी ना हो तो जरूरी होने पर ही निकलें, पटना में आज हड़ताल पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक

Patna News: ऑटो और ई-रिक्शा चालक संघ का कहना है कि हड़ताल एक दिन के लिए ही है लेकिन आगे भी इसका विरोध जारी रहेगा. पढ़िए उनकी क्या है मुख्य मांगें.

Patna Strike: राजधानी पटना में रहते हैं और अपनी सवारी नहीं है तो फिर आज ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से निकलें. वजह है कि आपको सड़क पर आज ऑटो या ई-रिक्शा को लेकर परेशानी हो सकती है. ऑटो रिक्शा संघ और ई-रिक्शा ने एक साथ ऐलान किया है कि आज (09 सितंबर) वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. ऑटो एवं ई-रिक्शा को जोन में बांट कर संख्या के हिसाब से कलर कोड एवं यूनिक कोड के माध्यम से परिचालन का फैसला हड़ताल का मुख्य कारण बताया जा रहा है. ऐसे में आज पूरी तरह पटना शहर में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा. 

रात 12 बजे तक ठप रहेगा ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन

पटना ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू राय और ई-रिक्शा चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार एवं रवि रंजन सोनी ने हड़ताल का समर्थन किया है. एक चालक ने कहा कि कि परमिट रूट के अलावा जब तक गैस या तेल लेने के लिए छूट नहीं मिलेगी, इमरजेंसी में या अपने परिवार के साथ किसी भी रूट में जाने की छूट नहीं मिलेगी तब तक विरोध जारी रहेगा. बताया कि हड़ताल एक दिन के लिए ही है लेकिन आगे भी इसका विरोध जारी रहेगा. आज (09 सितंबर) रात्रि 12 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन ठप रहेगा.

चालक संघ की मुख्य मांगें पढ़ें

  • कलर कोडिंग के फैसले को वापस लिया जाए.
  • शहरी क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा के लिए स्टैंड बनाया जाए.
  • पटना शहरी क्षेत्र का परमिट दिया जाए.
  • टाटा पार्क को ऑटो स्टैंड के तौर पर विकसित किया जाए.
  • ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स के साथ स्टैंड बनना चाहिए.
  • सस्ते और आसान तरीके से लाइसेंस बनाने की व्यवस्था हो.

उधर सबसे बड़ी बात है कि आज स्कूल में चलने वाले ऑटो या ई रिक्शा दोनों का परिचालन भी ठप रहेगा. स्कूल के बच्चों को दिक्कत होगी. बता दें कि पटना के शहरी इलाकों में 25 से 30 के करीब ऑटो है जो प्रतिदिन चलते हैं जबकि ई-रिक्शा करीब 15 हजार के करीब है. सबसे अधिक बेली रोड, दानापुर, फुलवारी शरीफ में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा का परिचालन होता है. गांधी मैदान, कंकड़बाग और अशोक राज पथ में भी ऑटो या ई-रिक्शा ज्यादा चलते हैं. आज सुबह 9 बजे सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालक पटना जंक्शन के पास टाटा पार्क में इकट्ठा होंगे. पैदल मार्च करते हुए गर्दनीबाग तक जाएंगे और वहां धरना देंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Flat Plot News: बिहार में खरीद रहे हैं फ्लैट या प्लॉट तो नोट कर लें ये 15 बातें, बच जाएंगे लाखों रुपये, पढ़ें काम की खबर

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget