एक्सप्लोरर

Bihar News: औरंगाबाद में अवैध बालू ले जा रहा ट्रैक्टर ने कांस्टेबल को कुचला, मौत, हरकत में आई पुलिस

Aurangabad News: औरंगाबाद में पुलिस कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस एक्शन में है. पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छामेमारी मार रही है.

Bihar News: बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव में रविवार को अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक आरक्षी का नाम दीपक कुमार सिंह (29) है. वहीं, पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग चार बजे हुई, जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच के लिए ड्यूटी पर तैनात थे.

पुलिस ने बताया कि भोजपुर जिला निवासी उक्त आरक्षी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया.

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा कि यह घटना तब हुई जब दीपक कुमार इलाके में अवैध बालू खनन की जांच करने के लिए ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी के दौरान जब उन्होंने ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वह भागने लगा. पीछा करने पर ट्रैक्टर चालक सिपाही को कुचलते हुए ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग निकला जिससे आरक्षी की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने चालक की भी पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चालक को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है और घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

जमुई में इस तरह की हुई थी घटना

वहीं, इससे पहले नवंबर, 2023 में बिहार के जमुई जिले में अवैध रूप से खनन की गई बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने 28 वर्षीय एक पुलिस उपनिरीक्षक को कुचल दिया था. जिसेस उसकी मौत हो गई थी. जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था.

ये भी पढे़ं: Siwan News: सीवान में थाना प्रभारी ने फोन पर गाली देते हुए युवक को एनकाउंटर करने की दी धमकी, SP ने किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget