एक्सप्लोरर

Aurangabad News: कुख्यात नक्सली युगल साह उर्फ जमींदार को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, 18 कांडों का है अभियुक्त

Naxalite Arrested: गिरफ्तार नक्सली ढिबरा थाना क्षेत्र के छुछिया गांव का रहने वाला है. 2009 से नक्सली संगठन में सक्रिय है. इसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

औरंगाबाद: कुख्यात नक्सली युगल साह उर्फ जमींदार साह उर्फ कैलाश जी उर्फ भूपेंद्र को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है. गिरफ्तार नक्सली ढिबरा थाना क्षेत्र के छुछिया गांव का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी की गई है. इस पर कई थानों में मामले दर्ज हैं. कुल 18 कांडों का ये अभियुक्त है.

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने अपने बयान में कहा है कि वह 2009 से नक्सली संगठन में सक्रिय है. औरंगाबाद जिले के मदनपुर, अम्बा, ढिबरा, देव, गया और झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुए नक्सली अपराध में शामिल रहा है. गिरफ्तार नक्सली विनय यादव उर्फ कमल जी उर्फ किसलय जी उर्फ मुराद जी उर्फ गुरुजी के गिरफ्तार के उपरांत वह संगठन को मजबूत करने में सक्रिय था. वह 2015 से नक्सली संगठन के कौलेश्वरी जोन का जोनल कमांडर था.

Aurangabad News: कुख्यात नक्सली युगल साह उर्फ जमींदार को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, 18 कांडों का है अभियुक्त

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जगदानंद सिंह के बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा, 'अनहोनी का भय' बताकर JDU ने दिया RJD को जवाब

गिरफ्तार नक्सली कई कांडों का है अभियुक्त

बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली पर मदनपुर थाने में पांच, देव थाने में दो, ढिबरा थाने में छह, अम्बा थाने में एक मामला दर्ज है. इसके अलावे वह गया जिले के बांके बाजार एवं आमस थाना सहित कई थानों में 18 नक्सली कांडों का अभियुक्त रहा है. वर्ष 2016 में ढिबरा थाना क्षेत्र के हरिला नाला के पास सुनियोजित तरीके से अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों पर आईईडी ब्लास्ट करने का अभियुक्त रहा है. उस दौरान मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत हुई थी. एसपी ने बताया कि इसका आपराधिक इतिहास और भी खंगालने की कोशिश की जा रही है. एसपी ने बताया कि छापेमारी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जंगली क्षेत्रों को नक्सल मुक्त न कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें- IAS हरजोत कौर से 'भिड़ने' वाली रिया को जानें, स्लम बस्ती में रहती है, भाई कुली, कहा- मैडम ने ऐसा जवाब दिया कि…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget