एक्सप्लोरर

Aurangabad News: औरंगाबाद के 5 कुख्यात नक्सलियों के बारे में दें जानकारी, गिरफ्तार होने पर मिलेंगे इतने लाख रुपये

Bihar Naxalites News: बिहार सरकार के गृह विभाग आरक्षी शाखा द्वारा औरंगाबाद जिले के कुख्यात नक्सलियों के विरुद्ध अगले 2 वर्षों के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के पांच कुख्यात नक्सलियों के बारे में जानकारी देने के लिए इनाम की घोषणा की गई है. औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम (Swapna Gautam Meshram) ने सोमवार (18 दिसंबर) की रात इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. घोषणा के अनुसार कोई भी पुलिसकर्मी जो फरार नक्सली को गिरफ्तार करेगा या कोई भी नागरिक फरार नक्सली के संबंध में सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करेगा वह पुरस्कार की राशि प्राप्त करने के योग्य होगा. एक नक्सली की गिरफ्तारी पर तीन लाख रुपये दिए जाएंगे.

गुप्त रखा जाएगा सूचना देने वालों का नाम

एसपी ने बताया है कि बिहार सरकार (Bihar Government) के गृह विभाग आरक्षी शाखा द्वारा औरंगाबाद जिले के कुख्यात नक्सलियों के विरुद्ध अगले 2 वर्षों के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है. नक्सली को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी एवं सूचना देने वाले आम नागरिकों को उपरोक्त राशि से पुरस्कृत तो किया ही जाएगा साथ ही सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा.

एसपी ने बताया कि फरार नक्सलियों में गया जिला के मैगरा थाना क्षेत्र के तरवाडीह निवासी बबूई यादव के पुत्र नंदलाल यादव उर्फ नितेश जी उर्फ इरफान, गया के ही कोठी थाना क्षेत्र के कनेरगढ़ टोला समाथ गांव निवासी राजेंद्र यादव उर्फ विवेक यादव उर्फ सुनील यादव, एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के सल्वा गांव निवासी सीताराम रजवार उर्फ रमन जी, झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगंज निवासी सरयू यादव के पुत्र संजय यादव उर्फ गोदराई और माली थाना क्षेत्र के सॉरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

इस तरह से दे सकते हैं नक्सलियों की सूचना

सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9431822974, लैंडलाइन नंबर 06186-295201, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान का व्हाट्सएप नंबर 8544428349 जारी किया गया है. इसके अलावा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नंबर 9431800106, माली थानाध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर 9431822248, खैरा थानाध्यक्ष के व्हाट्सएप नंबर 8340712700, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के व्हाट्सएप नंबर 9431800105 पर भी जानकारी दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें- Jamui JDU Leader Shot: जमुई में CM नीतीश की पार्टी के नेता पर फायरिंग, छाती और कनपटी में मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget