एक्सप्लोरर

Audio Viral: 'मेरा क्या...', गया में SHO का ऐसा चढ़ा पारा कि भद्दी-भद्दी गाली से मुकेश सहनी को भी नहीं बख्शा

Gaya News: आमस थाने के थानेदार का ऑडियो वायरल हुआ है. ऑडियो में थानेदार वीआईपी नेता को गाली देते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है.

Viral Audio: गया जिले के आमस थाना के थानाध्यक्ष इंद्रजीत का गाली गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार अपनी बाइक की चोरी होने के केस की जानकारी लेने आमस थाना पहुंचे थे. थानाध्यक्ष आग बबूला हो गए. गुस्सा इतना था कि थानाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पर भी जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया. 

अभद्र भाषा का प्रयोग करते थानाध्यक्ष ने कहा कि 'मुकेश सहनी तो अब मंत्री भी नहीं हैं पूर्व मंत्री हैं. मेरा क्या उखाड़ लेगा' उसके बाद जमकर भद्दी भद्दी गाली दी. कहा कि 'यहां भी सीएम के रिश्तेदार है मालूम है न..? मुकेश सहनी पर तुम उछल रहा है?' बता दें कि एबीपी न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

बाइक की हुई थी चोरी

दरअसल, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार 14 सितंबर को शेरघाटी कोर्ट में एफिडेविट बनवाने गए थे. इस दौरान उनकी बाइक की चोरी हो गई जिसके बाद उन्होंने आमस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई. बाइक के बारे में पता करने के लिए अनिल कुमार आमस थाना पहुंचे थे जिसके बाद थानाध्यक्ष ने अपनी वर्दी का ऐसा रौब दिखाया कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को भी कुछ नहीं समझा. 

वायरल ऑडियो में जब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखने और फुटेज मांगने की बात की गई तो थानाध्यक्ष ने कहा कि 'तुम हमको अनुसंधान सिखाएगा. तुम कौन होता है सीसीटीवी फुटेज मांगने वाला? तुम मेरा डीएसपी है या एसपी...पैरवी करवाता है कि मंत्री के पीए बोल रहे हैं तो यहां क्या लगता है कि चौकीदार बैठा है.'

एसएसपी ने जांच के दिए आदेश

आमस थानाध्यक्ष के वायरल ऑडियो मामले में एसएसपी आशीष भारती का बयान आया है. उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच के लिए शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 को निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 'अधिकारी असलियत...', सीएम नीतीश की क्राइम मीटिंग में DGP को लेकर तेजस्वी के सवाल से छिड़ी बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget