एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha News: कुशवाहा के काफिले पर आरा में हमला, काला झंडा दिखाने के बाद बवाल, चलाए गए पत्थर, सिर फटे

Attack on Upendra Kushwaha Convoy: घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर की है. नयका टोला मोड़ के पास से उनका काफिला गुजर रहा था. इसी दौरान हमला हो गया.

आरा: जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) अपने बयानों से चर्चा में हैं. लगातार उनके बयान से सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) भी आहत हैं. इन सबके बीच बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है कि उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला हो गया है. यह घटना भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हुई है. उपेंद्र कुशवाहा जब नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे थे तभी उनके काफिले पर पत्थर चलाए गए.

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार की शाम खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी. उन्होंने अपनी बात कहते हुए सीएम नीतीश कुमार और बिहार पुलिस को टैग भी किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा- "अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका. सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले."

बक्सर से आरा पहुंचे थे कुशवाहा

बताया जाता है कि आरा के जगदीशपुर के पास कुशवाहा का जमकर विरोध किया गया. इस दौरान विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों और समर्थकों के बीच बवाल मच गया. इसके बाद समर्थकों ने विरोध करने वालों को लाठी डंडों से पीट दिया. हमले में दो लोगों के सिर फट गए. उपेंद्र कुशवाहा बक्सर से भोजपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम को लेकर आए थे.

काला झंडा दिखाने के बाद बवाल

यह घटना जगदीशपुर के नयका टोला के मोड़ के पास की है. कुशवाहा लौट रहे थे. कुछ लोग उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे. तभी कुछ लोग विरोध करने भी पहुंच गए. उपेंद्र कुशवाहा की गाड़ी के समीप काला झंडा दिखा दिया. इसके बाद कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वालों को जमकर पीटा.

जख्मी शख्स ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा के लिए वो लोग हमेशा खड़े रहे हैं, लेकिन आज वो समाज तोड़ने का काम कर रहे हैं इसलिए वे उनका विरोध कर रहे थे. शांतिपूर्वक विरोध करने के बाद भी उनके कार्यकर्ताओं ने पीटा है. सिर फट गया है. कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी में केवल गुंडों को पाल रखा है जो आम लोगों का खून बहा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Supaul Firing: सुपौल के गर्ल्स स्कूल में धांय-धांय चलीं गोलियां, टारगेट पर था एक शिक्षक, लोगों ने 2 अपराधी को खदेड़ कर पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget