एक्सप्लोरर

CAA के विरोध पर ममता बनर्जी को अश्विनी चौबे ने घेरा, 'दीदी' का नाम लेते हुए दिया बड़ा बयान

CAA: अश्विनी चौबे ने कहा कि यह देश का एक कानून पूरे भारत में लागू होगा और देश की 140 करोड़ जनता इसे लागू करेगी. ममता बनर्जी हिंदू विरोधी कार्य कर रही हैं. उनको जबाब मिलेगा.

बक्सर: सीएए (CAA) की अधिसूचना जारी होते ही सता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की ओर से देश भर में बयानबाजी शुरू हो गई है. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की ओर से किए गए विरोध पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने निशाना साधा. अश्विनी चौबे सोमवार (11 मार्च) की देर रात बक्सर पहुंचे थे.

अश्विनी चौबे ने कहा, "दीदी कौन होती हैं कानून को लागू करने से रोकने वाली? दीदी की दादागिरी नहीं चलेगी. यह देश का एक कानून पूरे भारत में लागू होगा और देश की 140 करोड़ जनता इसे लागू करेगी. दीदी जो हिंदू विरोधी कार्य कर रही हैं उनकी हिटलरशाही नहीं चलेगी. जो वह हिंदू विरोधी कार्य कर रही हैं उनको जबाब मिलेगा. देश में हिंदू सिख इसाई यह सब रिफ्यूजी की जिंदगी जी रहे थे. उनको भारत की नागरिकता अब मिलेगी."

'महिलाओं पर अत्याचार कर रहीं ममता बनर्जी'

अश्विनी चौबे के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और बीजेपी कोटे से एमएलसी जीवन कुमार ने भी ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. जीवन कुमार ने कहा कि सीएए लागू होने से भारत के उन सभी हिंदुओं को फायदा मिलेगा जो भारत में रिफ्यूजी की तरह रह रहे थे. उन्हें अब भारत की नागरिकता मिलेगी. जो दूसरे देश से आकर अपने ही देश में रहते थे उनको अब अधिकार मिलेगा. ममता बनर्जी तो देश विरोधी कार्य पहले से ही कर रही हैं. महिला होकर महिलाओं पर अत्याचार कर रही हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में जितने भी रिफ्यूजी लोग हैं उन्हें भारत की नागरिकता मिलेगी. वे सभी इनके खिलाफ मतदान करेंगे.

वहीं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, "जिस तरह से बिहार में लालू के राज में जंगलराज हुआ करता था उसी प्रकार बंगाल में भी यही हाल है. लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल की सरकार गिरेगी और बीजेपी वहां सीएए लागू करेगी."

यह भी पढ़ें- CAA: सीएए लागू होने पर बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, कहा- 'मोदी की गारंटी को पूरा किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget