एक्सप्लोरर

बिहार: दरभंगा में ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के रथ को रोका, क्या है मामला? जानें

Bihar Adhikar Yatra: शुक्रवार को तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' का चौथा दिन था. तेजस्वी ने बेरोजगार युवाओं को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें मौका मिला तो जिसके पास डिग्री होगी, उसे नौकरी दी जाएगी.

'बिहार अधिकार यात्रा' के तहत शुक्रवार (19 सितंबर, 2025) को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा के सुपौल बाजार पहुंचे. यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ताओं ने उनके रथ (वैन) को रोक दिया और नारेबाजी करने लगे. कार्यकर्ताओं की मांग थी कि महागठबंधन में एआईएमआईएम को शामिल किया जाए.

इससे पहले, यात्रा के तीसरे दिन गुरुवार रात मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत झिटकिया में भी तेजस्वी को विरोध का सामना करना पड़ा था. जब उनकी यात्रा सिंहेश्वर से मधेपुरा की ओर बढ़ रही थी, तभी बड़ी संख्या में स्थानीय मुस्लिम युवा सड़क पर उतर आए और 'गठबंधन नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाने लगे थे. युवाओं की मांग थी कि यदि आरजेडी मुसलमानों की जनसंख्या के अनुपात में उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी नहीं देती तो वे वोट नहीं देंगे.

आज यात्रा का था चौथा दिन

शुक्रवार को तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' का चौथा दिन था. इस दौरान वे मधेपुरा से सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने तीन जगहों पर जनता को संबोधित किया. अपने भाषण में तेजस्वी ने बिहार की सबसे बड़ी समस्याओं पलायन और बेरोजगारी को मुद्दा बनाया.

खटारा सरकार अब चलने वाली नहीं: तेजस्वी

उन्होंने कहा कि आज भी लाखों बिहारी युवाओं को रोजगार की तलाश में अपने घर से दूर जाना पड़ता है. यह स्थिति बताती है कि राज्य में सुशासन पूरी तरह विफल हो चुका है. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि अब वे अचेत अवस्था में हैं और बिहार को संभालने की क्षमता उनमें नहीं बची है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि बिहार को अब एक युवा मुख्यमंत्री चाहिए, क्योंकि खटारा सरकार अब चलने वाली नहीं है.

तेजस्वी ने बेरोजगार युवाओं को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें मौका मिला तो जिसके पास डिग्री होगी, उसे नौकरी दी जाएगी. साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बिहार में बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो रहा है और यह स्थिति आम लोगों के लिए बेहद अपमानजनक है. उन्होंने जनता से वादा किया कि उनकी सरकार में इस स्थिति को बदला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget