एक्सप्लोरर

जेल भेजे गए अरवल के माले विधायक महानंद सिंह, क्या है 24 साल पुराना मामला?

Mahanand Singh: माले विधायक के खिलाफ जहानाबाद नगर थाने में वर्ष 2001 में सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक मामला दर्ज था. जमानत लेने  के बाद माले विधायक न्यायालय में कभी उपस्थित नहीं हुए.

24 साल पुराने एक मामले में जहानाबाद के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अनीश कुमार की अदालत ने अरवल के माले विधायक महानंद सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. माले विधायक सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण करने आए थे.  

सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला

जानकारी के अनुसार अरवल के माले विधायक के खिलाफ जहानाबाद नगर थाने में वर्ष 2001 में नगर थाना कांड संख्या 67/2001 के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक मामला दर्ज था. इस मामले में जमानत लेने  के बाद माले विधायक न्यायालय में कभी उपस्थित नहीं हो सके. इसके पूर्व न्यायालय ने माले विधायक को अपने कोर्ट में उपस्थित होने के लिए अलग-अलग तिथियां में समन, जमानती वारंट, गैर जमानती वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई की थी. 

इसके बाद भी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण वर्ष 2022 में न्यायालय ने माले विधायक को भगोड़ा घोषित कर दिया था. इसी मामले में माले विधायक कानून की नजर में फरार चल रहे थे. विधायक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की खबर जहानाबाद में आग की तरह फैल गई. 

न्यायिक हिरासत में लेने के बाद सबसे पहले उन्हें कोरोना जांच के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण और जांच के बाद विधायक महानंद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस खबर के सामने आने के बाद अरवल समेत पूरे मगध क्षेत्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है. महानंद को जेल भेजे जाने के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश है.

विधायक की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम 

वहीं कुछ समर्थकों ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है. हालांकि, प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को कानूनी और न्यायालय के तहत कही है. विधायक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहानाबाद पुलिस और जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल से लेकर जेल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: 'भैंस चराने वाला 30 साल, वैद्य का लड़का 20 साल और चाय बेचने वाला...', PK ने किसी को नहीं छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget