एक्सप्लोरर

'भैंस चराने वाला 30 साल, वैद्य का लड़का 20 साल और चाय बेचने वाला...', PK ने किसी को नहीं छोड़ा

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने डोमिसाइल लागू होने पर कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है, जनता की जीत है. 20 साल में इन्होंने कुछ नहीं किया, डोमिसाइल के लिए लड़के संघर्ष कर रहे थे.

अपने 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत प्रशांत किशोर सोमवार को कैमुर पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया. लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है. नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है, लेकिन आपने अभी तक अपने बच्चों  का चेहरा देखकर वोट नहीं दिया."

पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं. बिहार के युवा गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें. चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें. इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें.

प्रशांत किशोर ने डोमिसाइल लागू होने पर कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है, जनता की जीत है. 20 साल में इन्होंने कुछ नहीं किया, डोमिसाइल के लिए लड़के संघर्ष कर रहे थे. अब नीतीश सरकार ने देख लिया है कि जनता ने उन्हें हटाने का मन बना लिया है, इसलिए पेंशन बढ़ा रहे हैं. डोमिसाइल लागू कर रहे हैं. अब बिहार में डोमिसाइल लागू करने से या बुजुर्गों का पेंशन 500 रुपया बढ़ाने से जनता भ्रम में आने वाली नहीं हैं. जनता ने तय कर लिया है और इस बार लालू-नीतीश का हटना निश्चित है.

उन्होंने कहा कि अभी सैकड़ों काम होने वाले हैं. बिहार से गरीबी खत्म करनी है. बेरोजगारी और पलायन दूर करना है, जब तक यह नहीं होगा, हमलोग रुकने वाले नहीं हैं. प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे थे कि उनके पास एक भी वोटर आईडी कार्ड नहीं है. उनका नाम कट गया है. अब चुनाव आयोग बता रहा है कि उनके पास दो-दो वोटर आईडी कार्ड है, लेकिन यह मामला तेजस्वी यादव और चुनाव आयोग के बीच का है. वो लोग अपना समझेंगे. जनता को इससे कोई लेना देना नहीं है. 

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तो यह जानना चाहती है कि हमारे बच्चों की अच्छी पढ़ाई कब होगी. बिहार के बच्चों का पलायन कब रुकेगा. उन्होंने कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी. छठ के बाद चैनपुर के या मोहनिया के या कैमूर के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा.

बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं- पीके

प्रशांत किशोर ने साथ ही जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी, ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: एसआईआर के दूसरे फेज में हो जाएं अलर्ट, वोटर लिस्ट में नाम के लिए BLO को देने होंगे ये दस्तावेज? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget