एक्सप्लोरर

Arrah Road Accident: आरा में चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत, श्राद्ध से लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने कुचला

Road Accident: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी मोड़ के पास यह घटना हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Arrah News: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में श्राद्ध से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत हो गई. दोनों बाइक पर सवार थे. किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया. सोमवार (20 मई) की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सुढ़नी मोड़ के पास यह घटना हुई है. इलाज के लिए चाचा-भतीजे को आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

मृतकों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी स्व. फटीगन पासवान के 41 वर्षीय बेटे कलेक्टर पासवान और स्व. पुलिस पासवान के 49 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र पासवान शामिल हैं. कलेक्टर पासवान रिश्ते में चाचा और धर्मेंद्र पासवान भतीजा लगते थे.

क्या बोले घर के लोग?

धर्मेंद्र पासवान के साले विजय पासवान ने बताया कि उनके घर में परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी. उसी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए उनके जीजा धर्मेंद्र पासवान अपने चाचा कलेक्टर पासवान के साथ बाइक से रविवार की देर शाम अपने गांव सरथुआ से ससुराल कसाप गांव गए थे. रविवार की देर रात जब दोनों चाचा-भतीजे श्राद्ध से घर लौट रहे थे तो सुढ़नी मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया.

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दोनों को लोग इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर जा रही रहे थे तभी दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

आरा सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने देखकर दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना अस्पताल कैंप पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. उधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पैसे नहीं थे कि महिला करा पाए पति के शव का अंतिम संस्कार, मुस्लिम शख्स ने पेश की मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget