एक्सप्लोरर

Arrah News: भोजपुर में बेखौफ अपराधियों का उपद्रव जारी, अब दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर की हत्या

जगदेव नगर में हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोलने लगा है. बीते दो दिनों में अपराधियों ने पांच जगहों पर गोली चलाई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग घायल हैं. ताजा मामला आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक का है, जहां मंगलवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधी दिनदहाड़े हत्या करने के बाद आसानी से फरार हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, मृतक नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक निवासी श्याम नंदन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र हरिशंकर प्रेमी था. उसका जगदेव नगर गली नंबर एक स्थित अपने मकान में ही नीचे में वैष्णवी इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान है. वह दुकान में इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बेचता और मरम्मत करता था. हरी शंकर की पत्नी सोनाली देवी ने बताया कि वह दोपहर खाना खा कर नीचे दुकान में काम करने गए थे. तभी हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर उनकी गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- Nawada News: पुलिस अभिरक्षा में दो युवकों की पिटाई का मामला आया सामने, जबरन जुर्म कबूल कराने का बनाया दबाव

14 लाख रुपये को लेकर चल रहा था विवाद

सोनाली ने बताया कि उनके मकान के सामने की एक महिला ने उन्हें बताया कि नीचे किसी को गोली मारकर कुछ लोग भाग गए हैं. इसके बाद जब मैं नीचे उतरकर दुकान में देखी तो मेरे पति खून से लथपथ जमीन में पड़े थे, जिसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उन्हें आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोनाली ने बताया कि जगदेव नगर के ही एक अभिषेक नामक युवक को उनके पति ने 14 लाख रुपये दिए थे, जिसको लेकर उसे विवाद चला आ रहा था और उस मामले में उनके पति द्वारा उस पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. इसको लेकर उन्होंने अभिषेक नामक युवक पर हत्या करने की आशंका जताई है.

पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दल-बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक की पत्नी सोनाली देवी से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली. इसके बाद पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची, जहां घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. इस संबंध में भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Samastipur Road Accident: 2 बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, महिला सहित दो हुए जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget