एक्सप्लोरर

Arrah Murder: भूमि विवाद में बाप-बेटे की हत्या, भतीजा जख्मी, चरपोखरी का मामला, घटना के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

जमीन को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फिर फायरिंग हुई. गोली लगने से एक पक्ष से एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

आराः भोजपुर में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की शाम बंदूकें गरजीं. घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के कसमरियां गांव की है. जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई जिसमें गोली लगने से एक पक्ष से एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं गोली लगने से शख्स का पुत्र और भतीजा जख्मी हो गया. देर रात इलाज के क्रम में बेटे की भी मौत हो गई. भतीजे का इलाज चल रहा है.

मरने वालों में बैजनाथ प्रसाद (55 वर्ष) और उनका बेटा अजीत कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं. घटना में दीपनाथ प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र और बैजनाथ प्रसाद का भतीजा प्रिंस कुमार जख्मी हुआ है. बैजनाथ प्रसाद के सिर में दाहिने साइड गोली लगी थी. उनके बेटे के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी. वहीं भतीजे के बाएं हाथ और बाएं कान के पीछे छर्रा लगा है.

यह भी पढ़ें- Banka Road Accident: बांका में भीषण सड़क दुर्घटना, महिला सहित 3 लोगों की हुई मौत, ट्रक और कार में टक्कर से हादसा

सिंचाई से मना किया इसके बाद बढ़ी बात

मृतक बैजनाथ प्रसाद के छोटे भाई छविनाथ राम ने बताया कि उन्होंने गांव के ही बृज किशोर सिंह से मालगुजारी पर 12 कट्ठा जमीन खेती करने के लिए ली थी. बृज किशोर सिंह का भतीजे विनोद सिंह गांव के ही दूसरे व्यक्ति से उसके खेत में सिंचाई करवा रहा था. बैजनाथ प्रसाद वहां पहुंच गए और और देखा कि खेत में कोई और सिंचाई कर रहा है. मना किया तो सिंचाई करने वाला मान गया लेकिन बृज किशोर सिंह का भतीजा विनोद सिंह नहीं माना और बैजनाथ प्रसाद से हाथापाई करते हुए उन्हें धक्का दे दिया.

छविनाथ राम ने कहा कि इसी बीच विनोद सिंह ने अपने अन्य लोगों के साथ हथियार से लैस हमारे दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगे. ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिसमें गोली लगने से बैजनाथ प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उनका पुत्र अजीत कुमार व छर्रा लगने से भतीजा प्रिंस कुमार जख्मी हो गया.

शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना इंचार्ज निकुंज भूषण घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया. छविनाथ राम ने ठाकुरी पंचायत के मुखिया पति और उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. अगले दिन मंगलवार की सुबह शव को सड़क पर रखकर लोगों ने हंगामा भी किया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शिक्षक की 'गंदी क्लास' पर भारी पड़े ग्रामीण, बंधक बनाकर पीटा, जान पर खेल कर पुलिस ने बचाया, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget