एक्सप्लोरर

'तुम लोग की सरकार आ गई है, लेकिन कुछ नहीं कर पाओगे...', आरा में लड़की को टांग ले गए, गैंगरेप की आशंका

Bihar Crime News: घटना गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़ित लड़की के पिता लोजपा के नेता हैं. एसपी ने कहा है कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. जांच की जा रही है.

आरा: बिहार के आरा में गुरुवार (1 फरवरी) की रात एक नाबालिग लड़की को कुछ बदमाश घर में घुसकर लेकर चले गए. लड़की नौवीं क्लास की छात्रा है. जबरन घर 8 से 10 बदमाश घुसे और उसे टांग कर ले गए. घर से करीब दो किलोमीटर दूर आलू के खेत में फेंक दिया. परिजनों ने गैंगरेप की आशंका जताई है. घटना गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़ित छात्रा के पिता लोजपा के नेता हैं.

इस पूरे मामले में पीड़िता छात्रा के पिता ने बताया कि वो घर से अपने बड़े बेटे के साथ गांव में एक शादी समारोह में गए थे. बच्ची अपनी मां और एक छोटे भाई के साथ घर में थी. इसी दौरान गांव के आठ से दस की संख्या में आए बदमाश जबरदस्ती घर में घुस गए. बदमाशों ने उनकी पत्नी से मारपीट की. कहा कि तुम लोगों की सरकार आ गई है फिर भी हम लोगों का कोई भी कुछ नहीं कर सकता. इतना कहते ही कमरे में अपने छोटे भाई के साथ पढ़ाई कर रही बेटी को कंधे पर बदमाश उठाकर घर से दो किलोमीटर दूर खेत में लेकर चले गए. इसके बाद पत्नी ने इसकी जानकारी फोन कर दी. बेटी को गांव में काफी जगह खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.

बच्ची को कराया गया भर्ती

पिता ने कहा कि खोजबीन के दौरान ही उठाकर ले गए बदमाशों में एक बदमाश ने चिल्लाकर कहा कि बेटी यहीं है. जब वे लोग खेत में गए तो बदमाशों ने मारपीट की. इसके बाद मौके से सभी फरार हो गए. फिर पुलिस को सूचना दी गई. बच्ची को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. इमरजेंसी वार्ड में बच्ची का स्वाब एवं ब्लड सैंपल लिया गया.

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सदर अनुमंडल के गीधा ओपी को फोन पर सूचना मिली थी. एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि एक लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है और आरोप में उसके घर वाले एक लड़के (लगभग 10-12 साल) को पीट रहे हैं. सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर पुलिस पुहंची. काफी मशक्कत के बाद लोगों से उसे छुड़ाया गया.

पूछताछ में लड़की के पिता और परिजनों ने आरोप लगाया है कि धीरज और उसके कुछ दोस्तों ने उनकी लड़की को घर से उठाया और ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती की है. लड़की बेहोश पाई गई है. डॉक्टर से प्रथम दृष्टया जो बयान लिया गया तो उसमें मामला अभी स्पष्ट नहीं है कि कुछ गलत हुआ है. पुलिस लड़की की मेडिकल जांच करा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Jehanabad News: जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर 2 मजदूरों की मौत, काम की तलाश में आ रहे थे जहानाबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
नालंदा: नाली-गली के विवाद में युवक की हत्या, सीने में मारी गोली
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'हार की वजह सिर्फ सम्राट चौधरी', बांकीपुर के नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी
बिहार में ठेकेदार को ठोका, हाजीपुर में रामनरेश राय को गोलियों से किया छलनी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget