एक्सप्लोरर

Arrah Murder: गोली मारी फिर आग लगाकर जलाया, आरा में हवलदार के बेटे की हत्या, बोरी में भरकर फेंकी लाश

Bihar Crime News: नगर थाना क्षेत्र के मझौआ बांध स्थित दलपतपुर कुरवा नदी से शव मिला है. परिजनों ने ओमकेश के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है.

आरा: बिहार के आरा में बदमाशों ने हवलदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया. इसके बाद बोरी में लाश को भरकर कुरवा नहीं फेंक दिया. चौथे दिन सोमवार (27 नवंबर) को 18 वर्षीय ओमकेश सिंह के शव को पुलिस ने बरामद किया. नगर थाना क्षेत्र के मझौआ बांध स्थित दलपतपुर कुरवा नदी से शव मिला है.

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

परिजनों ने ओमकेश के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 18 वर्षीय युवक ओमकेश सिंह मूल रूप से बक्सर का रहने वाला था. उसके पिता नागेंद्र सिंह सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाने में हवलदार हैं. हत्या क्यों की गई है इसके कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.

Arrah Murder: गोली मारी फिर आग लगाकर जलाया, आरा में हवलदार के बेटे की हत्या, बोरी में भरकर फेंकी लाश

दरअसल शुक्रवार की शाम युवक घर से निकला था. रात में खाने के समय पर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला. बाद में पता चला कि युवक का एक दोस्त है जो इसे घटनास्थल पर नदी किनारे छोड़कर आया था. परिजन ने उसका नाम स्थानीय थाने की पुलिस को बताया.

पूछताछ पर उसने कहा कि घटनास्थल पर नदी किनारे लाकर छोड़ा था और वह भूंजा लाने चल गया था. उसके बाद वह वापस नहीं आया था. परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे जहां से युवक का खून से लथपथ टी-शर्ट मिला था. इसके बाद सोमवार की सुबह उसका शव नदी के किनारे से मिला. बोरी के अंदर बांध कर ईंट से शव को दबाया गया था. मुंह जला हुआ था. ऐसा लग रहा था कि उसके ऊपर अल्कोहल या पेट्रोल डालकर उसे जलाया गया है. उसके सीने में गोली मारने की भी बात कही गई है.

इस पूरे मामले में ममेरे भाई विकास कुमार ने युवक के आरोपी पांच दोस्तों पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक के शरीर में उसके दाहिने कमर, पीठ, हाथ, बाया कान, कंधा, गर्दन कटा सीने में एक छेद का निशान पाया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, गंगा स्नान कर लौट रहे थे लोग, 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget