एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: भतीजे ने चाचा को चाकू गोदकर मार डाला, सामने खड़ी थी चाची, आरा में क्यों हुआ खूनी खेल?

Arrah Murder: मृतक की पहचान महादेवा रोड निवासी मंजर प्रसाद के रूप में की गई है. इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा है कि संपत्ति को लेकर विवाद हुआ है.

आरा: नगर थाना क्षेत्र के महादेवा रोड मोहल्ले में शनिवार (02 मार्च) की शाम एक भतीजे ने अपने चाचा को चाकू गोदकर मार डाला. इस घटना के दौरान चाची मौके पर ही थी लेकिन कुछ कर न सकी. यह पूरा विवाद एक लड़की को लेकर हुआ है. हत्या की इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी रश्मि कुमारी, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को आरा सदर अस्पताल भेजा.

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान महादेवा रोड निवासी मंजर प्रसाद (41 साल के आसपास) के रूप में की गई है. पत्नी किरण देवी ने बताया कि उनके जेठ अरुण सिंह का बेटा विशाल कुमार करीब 20 साल से अपने परिवार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है. करीब एक महीने पहले वह आया था और महादेवा रोड वाले घर की संपत्ति में हिस्सा मांगने लगा. इसके बाद उसने नीचे वाले घर में ताला मार दिया. शनिवार की दोपहर वह उनके घर आया और कहने लगा कि लड़की लेकर आएगा. घर को लॉज बनाकर रखेगा. इस पर उनके पति ने विरोध किया तो विशाल ने पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

बताया जा रहा है कि मंजर प्रसाद अपने तीन भाई और दो बहनों में छोटे थे. करीब दो वर्षों से बीमार चल रहे थे. उसके कारण वह घर पर ही रहा करते थे. घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

एसपी ने बताया संपत्ति को लेकर हुआ विवाद

वहीं इस घटना को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि महादेवा रोड के रहने वाले मंजर प्रसाद की उनके भतीजे ने संपत्ति विवाद में चाकू मार कर हत्या कर दी है. सूचना पर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. आरोपित भतीजे की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'अब इधर-उधर नहीं जाएंगे...', PM मोदी के सामने नीतीश के इस बयान पर क्या बोले तेजस्वी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget