एक्सप्लोरर

Araria News: अररिया में तालिबानी सजा! चोर के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, RJD ने पूछा- ये कौन सा राज?

Araria People Put Chilli Powder in Thief Private Part: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Araria Viral Video: बिहार के अररिया से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक के प्राइवेट पार्ट में कुछ लोग मिर्च का पाउडर डाल रहे हैं. वीडियो में लोगों की बातचीत से लग रहा है कि युवक पर बाइक चोरी का आरोप है. पकड़ने के बाद खुद ही लोग उसे सजा दे रहे हैं. लोगों ने उसके साथ इस तरह बर्बरता की है कि देखने वाले की रूह भी कांप उठेगी. 

पुलिस ने कहा- आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में बीते सोमवार (26 अगस्त) को पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए स्वीकार किया है कि मामला अररिया का है. अररिया पुलिस के एक्स हैंडल से लिखा गया, "यह मामला अररिया थाना क्षेत्र से संबंधित है. चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया था. उपर्युक्त कृत्य करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है."

'बिहार में शासन और प्रशासन का इकबाल समाप्त'

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अररिया में जो घटना घटी है उसे राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्विटर के माध्यम से इस डबल इंजन सरकार, एनडीए सरकार को आईना दिखाया है. यह कौन सा राज कहा जाएगा? इस महाजंगलराज में महा अपराधी राज कायम हो गया है. बिहार में शासन और प्रशासन का इकबाल समाप्त हो गया है.

सत्ता में बैठे लोगों को देना पड़ेगा जवाब- आरजेडी

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह तो तालिबानी शासन को याद दिला रहा है. बिहार में हो क्या रहा है? डबल इंजन की सरकार इस गुंडाराज को कब खत्म कर पाएगी? बिहार में अपराधियों की बहार है और बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार है. सत्ता में बैठे लोगों को जवाब देना पड़ेगा और कहना होगा कि डबल इंजन की सरकार ने महाजंगलराज स्थापित किया है. यह जो घटना हुई है इससे शर्मसार करने वाली बात और कुछ हो नहीं सकती है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को छपरा से ले गया MP, पुलिस ने सिंगरौली से पकड़ा तो उड़ गए होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget