एक्सप्लोरर

Araria Crime: लाश खोलेगी राज! अररिया में 15 दिनों बाद कब्र खोदकर निकाला गया युवक का शव

Araria Crime: मामला अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के गच्छ मियांपुर गांव का है. 23 नवंबर को युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली थी.

अररिया: जिले में पुलिस ने एक युवक के दफ़न किए गए शव को 15 दिनों बाद बाहर निकाला है. अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के गच्छ मियांपुर गांव में 23 नवंबर को 18 साल के एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ हुआ मिला था. मृतक की मां ने घटना के सात दिन बाद 25 नवंबर को एसपी अशोक कुमार से हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दिया था. इसके बाद पुलिस ने दो दिन पहले ये कार्रवाई की है. शव को फोरेंसिक जांच के लिए भागलपुर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

मृतक के मां ने हत्या की आशंका जताते हुए दिया आवेदन 

बीते 23 नवंबर को गच्छ मियांपुर वार्ड नंबर नौ में अठारह वर्षीय युवक परदेशी कुमार मांझी का फंदे से लटकता शव मिला था. उसके बाद मृतक की मां ने 25 नवंबर को एसपी के समक्ष मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आवेदन दी थी. मृतक की मां मसनी देवी द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया था. इस मामले में पलासी थाना क्षेत्र के गच्छ मियांपुर वार्ड नंबर नौ स्थित कब्रिस्तान से पंद्रह दिन पहले दफनाया गया परदेशी कुमार मांझी के शव को थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार और मैजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अंचल अधिकारी विवेक कुमार मिश्र के समक्ष कब्र से निकाला गया. 

जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई है. बताया जा रहा है कि बीते चौदह नवंबर को परदेशी कुमार मांझी का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका हुआ पाया गया था. घटना के सात दिन बाद 25 नवंबर को मृत युवक की मां मसनी देवी ने चार लोगों पर हत्या करने के बाद लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. वहीं, एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि शव को फोरेंसिक जांच के लिए भागलपुर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Watch: ‘मालपानी दोगी तभी होगा काम’, गोपालगंज में थानेदार ने महिला से मांगी रिश्वत, SP ने दिया सस्पेंशन ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget