एक्सप्लोरर

आरा: JDU नेता ने यूनिवर्सिटी में घुसकर की प्रोफेसर की पिटाई, जानें- क्या है पूरा मामला

पीड़ित प्रोफेसर डॉ. अमरेन्द्र नारायण वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में काफी तेज तर्रार और विद्वान शिक्षक माने जाते हैं. विदेश में अपना बेहतर कैरियर छोड़कर बिहार की सेवा के लिए उन्होंने वीर कुंवर सिंह विवि में योगदान किया है.

आरा: आरा जिले में जेडीयू नेता की गुंडागर्दी देखने को मिली, जहां राजनीतिक हनक दिखाते हुए उन्होंने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में घुसकर एक प्रोफेसर की जमकर पिटाई कर दी. वहीं, जब इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ तो वो फरार हो गए. फिलहाल, भोजपुर एसपी हरकिशोर राय उनकी तलाश में जुटे हुए हैं. उन्होंने जल्द ही आरोपी जेडीयू नेता के गिराफ्तारी की बात कही है.

जेडीयू नेता ने प्रोफेसर के साथ की गाली-गलौज

बता दें कि मामला आरा-नवादा थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस का है, जहां जेडीयू के कला, संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने दिनदहाड़े कैंपस में घुसकर एक प्रोफेसर की पिटाई की है. इस संबंध में पीड़ित प्रोफेसर डॉ.अमरेंद्र नारायण बताया कि 13 अगस्त को करीब साढ़े तीन बजे वह विज्ञान भवन से प्रशासनिक भवन जा रहे थे. इस दौरान जेडीयू नेता जितेंद्र पांडेय ने उनके ऊपर हमला कर दिया. उन्होंने बताया, " जेडीयू नेता ने मेरे साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए मुझे जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे मेरा चश्मा भी टूट गया."

प्रोफेसर से हैं कई लोग नाराज

इधर, इस घटना के बाद ये बात सामने निकल कर आई कि डॉ.अमरेन्द्र नारायण से विश्वविद्यालय के अंदर के कई पुराने लोग नाराज चल रहे थे. डॉ.नारायण ने बतौर कंप्यूटर निदेशक रहते यूनिवर्सिटी के अंदर चल रहे धांधली पर नकेल कस दिया था. दूसरी ओर विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के रिजल्ट को तैयार के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया जाता था. जानकर बताते हैं कि इसमें लाखों की कमीशन उगाही जाती थी. जिसपर डॉ. अमरेन्द्र नारायण के काम के कारण रोक लगाने में सफलता हासिल हुई थी.

किसी ने नहीं दिया प्रोफेसर का साथ

जब डॉ. अमरेन्द्र नारायण के साथ यूनिवर्सिटी के कैंपस में इस प्रकार की घटना हुई तो किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने फ़ौरन कुलपति को दी. लेकिन एफआइआर दर्ज करने में पांच दिनों का समय गुजर गया. इस गंभीर मामले को रफा-दफा करने और कानूनी कार्रवाई नहीं करने को लेकर उनके ऊपर दबाव भी बनाये गए. उल्टे हमलावर कानून से बचने के लिए एक अनजान लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पीड़ित प्रोफेसर के खिलाफ ही थाने में मामला दर्ज करा दिया.

विदेश से पढ़ाई करके लौटे हैं वापस

पीड़ित प्रोफेसर डॉ. अमरेन्द्र नारायण वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में काफी तेज तर्रार और विद्वान शिक्षक माने जाते हैं. विदेश में अपना बेहतर कैरियर छोड़कर बिहार की सेवा के लिए उन्होंने वीर कुंवर सिंह विवि में योगदान किया है. वह मूल रूप से भोजपुर जिले के बड़हरा गांव के रहने वाले हैं. जिन्होंने अमेरिका के वर्जिनिया में न्यूक्लियर साइंस में शोध किया है. मुंबई आइआइटी से लेकर रांची यूनिवर्सिटी तक कई जगहों से ऑफर आए, लेकिन उन्होंने कहीं और न जाकर अपनी जन्मसभूमि की सेवा करने का डिसीजन लिया.

प्रोफेसरों ने की घटना की निंदा 

फिजिक्स के प्रोफेसर और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज अमरेंद्र नारायण को न्याय दिलाने के लिए ऑनलाइन पिटिशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. अब तक कई लोगों ने उनके समर्थन में ऑनलाइन पिटिशन पर समर्थन जाहिर किया है. बिहार के कई यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों ने इस घटना की निंदा सोशल मीडिया पर की है. साथ ही भोजपुर के एसपी हरकिशोर राय से भी अमरेंद्र नारायण ने मुलाकात कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है.

  बिहारः विधानसभा चुनाव को लेकर बीमा भारती के घर में छिड़ी जंग, पत्नी जेडीयू से तो पति आरजेडी के टिकट से लड़ सकते हैं चुनाव पटना: BMP कैंप में पुरुष और महिला कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget