एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: आरा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, भंडारे में आपसी विवाद में चलाई गोली

Arrah Firing: आरा में आपसी विवाद के चलते दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Arrah Crime News: बिहार के भोजपुर में भंडारे में दो लोगो की गोली मार कर हत्या कर दी गई. ये घटना जिले के सहार थाना क्षेत्र के गोडीहां गांव की है. पुलिस के मुताबिक, वारदात को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि गांव में एक भंडारे के दौरान दो व्यक्ति खाना खा रहे थे. इसी दौरान आपसी विवाद के चलते आरोपी ने मृतकों पर फायरिंग पर कर दी. शनिवार (23 दिसंबर) की शाम गोली चलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. 

इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सहार थाना की पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई. मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पिरो एसडीपीओ राहुल और भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार घटना स्थल पर मौके का मुआयना किया.

आपसी रंजिश में हुई हत्या
इस घटना में मृतकों की पहचान जनेश्वर यादव के पुत्र लल्लू यादव और देव कुमार महतो के पुत्र कृष्णा महतो के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि मृतक लल्लू प्रसाद यादव का उनके पड़ोसी से पहले से किसी बात पर विवाद चल रहा था. आरोपी पड़ोसी बृजेश कुमार का भांजा भी उसी भंडारे में पहुंचा था. जिसकी मृतक लल्लू यादव से किसी बात पर विवाद हो गया. देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बृजेश कुमार ने पिस्तौल से गोली चला दी. ये गोली लल्लू प्रसाद यादव के सिर में लगी और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. 

गलत फहमी में दूसरे मृतक पर चलाई गोली
इस दौरान मृतक लल्लू के चाचा ने आरोपी बृजेश की गाड़ी के पास आरोपी में से किसी को देखकर गोली चला दी. गलत फहमी ये गोली कृष्ण महतो को लग गई. गोली लगने से घायल कृष्ण महतो को आनन फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीरो मौके पर पहुंच गये. पुलिस अभियुक्तों  की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आरोपी को लेकर एसपी ने बताया कि अपराधियों ने गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि बृजेश के द्वारा लल्लू यादव को गोली मारी गई और अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिशोध में लल्लू यादव के चाचा छोटक यादव ने गलतफहमी में अंधेरे में बृजेश को समझ कर गोली चला दी. ये गोली कृष्णा महतो लगी. जिसके बाद इलाज के लिए कृष्ण महतो अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें:

AIMIM Leader Murder: गोलियों की गूंज से थर्राया सीवान, AIMIM नेता आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget