एक्सप्लोरर

Bihar AQI: सावधान! एक-दो नहीं... बिहार में 22 जिलों की हवा खराब, चौंका देगी रिपोर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Bihar AQI Today: बिहार के तीन जिले रेड जोन में तो 13 शहर ऑरेंज जोन में हैं. वहीं सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. देखिए ताजा अपडेट क्या कुछ है.

Bihar AQI Update: बिहार के 22 जिलों में आज (13 नवंबर) हवा खराब दिख रही है. इनमें से तीन जिलों में हवा की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है. पटना सहित ये तीन जिले रेड जोन में हैं. सबसे खराब स्थिति हाजीपुर की बनी हुई है. प्रदूषण विभाग की ओर से जारी समीर एप के अनुसार हाजीपुर में आज (बुधवार) सुबह 6 बजे एक्यूआई (AQI) 422 रहा जो बहुत ज्यादा खराब माना जाता है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर कोई बीमार व्यक्ति है तो उसके लिए यह हवा ज्यादा घातक साबित हो सकती है.

राजधानी पटना में एक्यूआई 322

वहीं दूसरे नंबर पर सहरसा है जहां का एक्यूआई 378 दर्ज किया गया है. यह भी बहुत ज्यादा खराब स्थिति वाले जिलों की लिस्ट में है. तीसरे नंबर पर राजधानी पटना है जहां का एक्यूआई 322 दर्ज किया गया है. पटना की हवा भी पिछले दो दिनों से लगातार ज्यादा खराब बनी हुई है. आज भी खराब हवा की स्थिति बरकरार है. सांस एवं घातक बीमारी वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

ऑरेंज जोन में हैं प्रदेश के 13 जिले

आंकड़ों को देखा जाए तो प्रदेश के 13 जिले ऑरेंज जोन में हैं. इन जिलों का एक्यूआई 200 से 300 के बीच है. यह आंकड़े भी खराब स्थिति को दर्शाते हैं. नालंदा के राजगीर में एक्यूआई 292 रहा. पूर्णिया में 283, बेतिया में 279, मुंगेर में 272, अररिया में 268, बेगूसराय में 262, भागलपुर में 230, मुजफ्फरपुर में 223, गया में 218, कटिहार में 215, समस्तीपुर में 213, बक्सर में 213 और सीवान में एक्यूआई 204 रिकॉर्ड किया गया है. खराब हवा को देखते हुए इन जिले के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है.

कई जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

रेड और ऑरेंज जोन के अलावा सात जिलों में खराब हवा को देखते हुए वहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 100 से 200 के बीच एक्यूआई है. यह भी खराब हवा के ही संकेत हैं. इन जिलों की बात करें तो बिहारशरीफ में एक्यूआई 195, किशनगंज में 168, सासाराम में 165, छपरा में 164, मोतिहारी में 160, गोपालगंज में 135 और आरा में एक्यूआई 102 दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा कब है? पटना में बड़ी तैयारी, नाव के परिचालन पर रोक, अलर्ट किए गए अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget