एक्सप्लोरर

शारदा सिन्हा को मिला पद्म विभूषण तो भावुक हो उठे बेटे अंशुमान, किस बात पर जताई निराशा?

Sharda Sinha Padma Vibhushan: अंशुमान सिन्हा ने कहा मां के सम्मान में जितना केंद्र सरकार ने किया है, उतना राज्य सरकार नहीं कर पाई है. मां की स्मृति में एक संग्रहालय या ऐसा कुछ अवश्य बनाना चाहिए.

Sharda Sinha Padma Vibhushan: छठ गीत को दुनियाभर में पहुंचाने और लोकप्रिय बनाने वाली गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने कहा कि कुछ साल पहले उन्हें (शारदा सिन्हा) यह पुरस्कार मिल जाना चाहिए था. हालांकि उन्हें इस बात की निराशा थी कि इस मौके पर शारदा सिन्हा नहीं थीं.

बीते बुधवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए अंशुमान सिन्हा ने कहा, "यह बेहद गौरव का क्षण था. एक पुत्र होने के नाते मैंने यह पुरस्कार ग्रहण किया. इस बात की निराशा भी है कि इस अवसर पर मां खुद मौजूद नहीं थीं. इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं. 2018 में उन्हें पद्म भूषण मिला था, मुझे लगता है कि अगर पद्म विभूषण थोड़ा और पहले मिल गया होता तो शायद मां कुछ वर्ष और जीवित रहतीं. यह एक इतिहास है कि लोक विधा के किसी कलाकार को तीनों पद्म पुरस्कार मिले हैं."

'हमें उनकी विरासत को बचाकर रखना है'

अंशुमान ने आगे कहा, "बिहार के धरोहरों में अगर कुछ नाम लिए जाएंगे तो उसमें मां का नाम निश्चित रूप से आएगा. वह बिहार के लिए बहुत कुछ छोड़कर गई हैं. दुनियाभर में अगर लोग छठ को जानते हैं तो उसमें उनका बड़ा योगदान रहा है. हमें उनकी विरासत को बचाकर रखना है. नए कलाकारों को कोशिश करनी चाहिए कि वे भोजपुरी की मिठास को बचाकर रखें. प्रयोग का विरोध नहीं है, लेकिन मूल आत्मा के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए. मां का भी यही संदेश था."

अंशुमान ने कहा, "मुझे लगता है कि मां के सम्मान में जितना केंद्र सरकार ने किया है, उतना राज्य सरकार नहीं कर पाई है. राज्य सरकार को मां की स्मृति में एक संग्रहालय या ऐसा कुछ अवश्य बनाना चाहिए."

बता दें कि शारदा सिन्हा ने छठ गीत को भोजपुरी और मैथिली भाषा में गाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान हासिल की है. उनके गीत और छठ एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं. यह भी संयोग ही है कि 5 नवंबर 2024 को दिल्ली में 4 दिवसीय छठ के पहले दिन उनका निधन हो गया था. भारत सरकार ने मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण देने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: लोगों में जोश भरने की तैयारी! क्यों खास है PM मोदी का ये बिहार दौरा? यहां समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget