एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: लोगों में जोश भरने की तैयारी! क्यों खास है PM मोदी का ये बिहार दौरा? यहां समझिए

PM Narendra Modi: इससे पहले पिछले साल (2024) लोकसभा चुनाव के दौरान पटना में पीएम मोदी ने रोड शो किया था. इस बार विधानसभा चुनाव सिर पर है.

PM Modi Bihar Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय (29 और 30 मई, 2025) बिहार दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. एक तरफ जहां उनका रोड शो, जनसभा और अन्य कार्यक्रम है तो दूसरी ओर माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा के चुनाव को देखते हुए भी उनका यह दौरा खास है. विपक्ष की ओर से साफ कहा जा रहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव है तो पीएम मोदी और अमित शाह से लेकर जितने भी बड़े-बड़े नेता हैं सभी आएंगे. 

पीएम मोदी आज (गुरुवार) पटना में रोड शो करेंगे. बीजेपी की ओर से कहा गया है कि यात्रा के दौरान पार्टी समर्थित झंडे का नहीं बल्कि तिरंगा झंडे का इस्तेमाल किया जाएगा. शायद यह संदेश देने के लिए किया जा रहा है कि किसी को यह न लगे कि पार्टी के लिए यह रोड शो हो रहा है. बता दें कि इससे पहले पिछले साल (2024) लोकसभा चुनाव के दौरान पटना में पीएम मोदी ने रोड शो किया था. इस बार विधानसभा चुनाव सिर पर है. अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव हो सकता है. 

काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों के जुटने की संभावना

पीएम मोदी का ये बिहार दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है. यह तय है कि जिस तरह भारत ने पाकिस्तान को जवाब दिया है उसके बाद पीएम मोदी को देखकर लोगों में और जोश भरेगा. यह लगभग तय है कि आज पटना में होने वाले रोड शो में काफी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के जुटने की संभावना है.

दूसरी ओर बिहार के लिए चुनावी साल है तो पीएम मोदी का यह दौरा पार्टी और संगठन को मजबूत करने में अहम साबित हो सकता है. पटना में रोड शो से पूरे बिहार को एक मैसेज देने की कोशिश होगी. पटना में करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो होने वाला है. 32 स्थानों पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा. बिहार बीजेपी के अनुसार, पीएम मोदी को यह सम्मान पहलगाम आतंकी हमला का बदला लेने के लिए चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए दिया जा रहा है. 

वहीं पीएम के आगमन व रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी होगी. साथ ही ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. पीएम के आगमन से एक घंटा पहले रोड शो रूट पर सामान्य यातायात को रोक दिया जाएगा. हालांकि, इमरजेंसी वाहन, एंबुलेंस और फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों को विशेष पास के जरिए जाने की अनुमति होगी.

यह भी पढ़ें- PM Modi Bihar: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार में आज PM मोदी, रोड शो होगा, राजभवन जाएंगे | पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget