एक्सप्लोरर

बिहार: नालंदा में पिता ने शादीशुदा बेटे के सिर पर सजाया सेहरा, एक गलती से पड़ गए लेने के देने

Nalanda News: नालंदा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने थाने पहुंचकर अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में पता चला कि जितेंद्र कुमार नाम पहले से शादीशुदा था. उसके बच्चे भी हैं.

Bihar News: बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी शादी करने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाएगा. एक पिता ने अपने शादीशुदा बेटे की एक नाबालिग से सिर्फ इसलिए शादी करवा दी ताकि वो लड़की पक्ष से तिलक में मोटा पैसा ले सके. यही नहीं जिस शख्स की शादी करवाई गई उसके बच्चे भी हैं. शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को जब मामला सामने आया तो लोग हैरान रह गए. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया.

नाबालिग लड़की ने दर्ज करवाई शिकायत

मामला जिले के लहेरी थाना क्षेत्र का है. 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने थाने पहुंचकर अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद आरोपी जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद ने उसकी विधवा मां को झांसे में लेकर पहले तिलक में मोटा पैसा लिया और उसके कुछ माह बाद शादी करवा दी.

पांच लाख रुपये दहेज की मांग

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने मां से पांच लाख रुपये दहेज की मांग भी की. फिर बहला-फुसलाकर शादी भी करवा दी गई. शादी के कुछ दिन पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं. सच्चाई सामने आते ही पीड़िता सन्न रह गई. उसने लहेरी थाना पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की. यह पता चला कि पीड़िता के सारे आरोप सही थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जितेंद्र कुमार के पिता महेंद्र प्रसाद ने इस पूरे मामले में अपने बेटे का साथ दिया है. शादी से पहले उन्होंने नाबालिग की मां को लालच देकर बताया कि उसका बेटा बड़ा व्यापारी है और शादी के बाद उनकी बेटी को कोई दिक्कत नहीं होगी.

मामले में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि जांच में यह साबित हो गया कि आरोपी जितेंद्र पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं. इस पूरे मामले में उसके पिता महेंद्र प्रसाद ने जानबूझकर नाबालिग से शादी कराई जिससे कि तिलक के नाम पर दहेज की मोटी रकम वसूली जा सके. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी, बाहरी कमरे में पहुंचे, तभी फायरिंग, बिहार के SN Mishra की प्रयागराज में हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget