एक्सप्लोरर

Bihar Sakshamta Pariskha: नीतीश सरकार ने मानी नियोजित शिक्षकों की मांग, दो बार होगी ऑफलाइन परीक्षा

Niyojit Shikshak: आज शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने साफ कर दिया कि नियोजित शिक्षकों के लिए दो बार ऑफलाइन परीक्षा ली जाएगी. नीतीश सरकार के इस फैसले से नियोजित शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है.

पटना: शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) ने गुरुवार को कहा कि हमने नियोजित शिक्षकों को धैर्य रखने को कहा है. नीतीश सरकार (Nitish Kumar) नियोजित शिक्षकों का ख्याल रखेगी. कुछ शिक्षक संगठनों ने आंदोलन को स्थगित भी कर दिया है. उनकी जो कठिनाइयां थीं उसमें मुख्य रूप से सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन होने की बात थी. बहुत शिक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा देने में दिक्कत थी. नियोजित शिक्षकों ने ऑफलाइन यानि लिखित परीक्षा की मांग थी. हमलोग ये निर्णय ले रहे हैं जो नियोजित शिक्षक ऑनलाइन एग्जाम नहीं देना चाहते हैं उनका ख्याल रखते हुए अभी जो 3 ऑनलाइन परीक्षा हो रही है, इसके अलावा दो ऑफलाइन परीक्षा भी लेंगे. 

इस तरह पांच अवसर उपलब्ध होंगे. हम शिक्षकों से अपील करते हैं कि आप अध्यापन में रूचि लें.

नियोजित शिक्षक कर रहे हैं मांग

बता दें सरकारी स्कूलों के नियोजित शिक्षकों की मांग है कि बिना शर्त उन लोगों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए. कोई परीक्षा नहीं ली जाए. जबकि शिक्षा विभाग की ओर से आदेश आया था कि नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा पास करनी होगी. जो सफल हो जाएंगे उनको राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा. पर्मानेंट नौकरी मिलेगी और जो परीक्षा में फेल होंगे उनकी नौकरी चली जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे. परीक्षा देनी ही होगी, लेकिन नियोजित शिक्षक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं. बिहार में नियोजित शिक्षकों की संख्या करीब चार लाख है. 

नियोजित शिक्षक कर रहे हैं प्रदर्शन

पटना के गर्दनीबाग में बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन भी नियोजित शिक्षकों ने किया था. बिहार में लगातार आंदोलन कर रहे थे. फिलहाल नियोजित शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन रोक दिया है. नियोजित शिक्षकों का कहना है कि पूर्व से ही शिक्षक पात्रता/दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण हैं. ऐसे में सक्षमता परीक्षा का कोई औचित्य ही नहीं है. सरकार इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की छंटनी करना चाहती है. नियोजित शिक्षकों ने कहा कि सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी. इससे भी हम लोगों को दिक्कत है. अधिकांश नियोजित शिक्षक कंप्यूटर चलाने की जानकारी नहीं रखते हैं इसलिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन करना भी है तो ऑफलाइन किया जाए.

दो बार ऑफलाइन परीक्षा ली जाएगी- विजय चौधरी

आज शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने साफ कर दिया कि नियोजित शिक्षकों के लिए दो बार ऑफलाइन परीक्षा ली जाएगी. नियोजित शिक्षकों की एक मांग को सरकार ने मान ली है, लेकिन नियोजित शिक्षकों का यह भी कहना है कि वह लोग परीक्षा नहीं देना चाहते हैं. बिना परीक्षा के, बिना किसी शर्त के उन लोगों को राज्यकर्मी कर्मी का दर्जा दिया जाए, यह नियम भी हटाया जाए की जो फेल होंगे उनकी नौकरी चली जाएगी.

ये भी पढ़ें: जयराम रमेश बोले- 'नीतीश के खून में पलटी', कहा- 'हमें जरा सा भी संकेत नहीं मिला कि वो ऐसा सोच रहे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget