एक्सप्लोरर

जयराम रमेश बोले- 'नीतीश के खून में पलटी', कहा- 'हमें जरा सा भी संकेत नहीं मिला कि वो ऐसा सोच रहे'

Bharat Jodo Nyay Yatra: जयराम रमेश ने कहा कि पलटी कुमार तो चले गए. आरएलडी भी चली गई. 28 पार्टियां थीं. अभी 26 पार्टियां हैं. हमलोग मजबूत हैं. सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बातचीत चल रही है.

औरंगाबाद: भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के तहत गुरुवार (15 फरवरी) को कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) औरंगाबाद पहुंचे. इस दौरान जयराम रमेश ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पलटी कुमार हैं. खून में पलटी है. कितनी बार उन्होंने अपने सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात किया है.

जयराम रमेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी. इसके बाद बेंगलुरु-मुंबई-दिल्ली में भी बैठक हुई, लेकिन हमें इसका संकेत नहीं मिला कि वो पलटी मारने का सोच रहे हैं. राजनीति में कोई गिरगिट है तो नीतीश कुमार हैं. बोलने में अफसोस होता है. इस सवाल पर कि इंडिया गठबंधन का क्या होगा? नीतीश कुमार तो अलग हो गए. इस पर जयराम रमेश ने कहा कि पलटी कुमार तो चले गए. आरएलडी भी चली गई. 28 पार्टियां थीं. अभी 26 पार्टियां हैं. हमलोग मजबूत हैं. सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बातचीत चल रही है. हर बातचीत में लेनदेन की बात होती है. हर पार्टी को कुछ देना पड़ता है कुछ लेना पड़ता है. जो भी होगा शीघ्र ही घोषणा हो जाएगी.

वहीं ममता बनर्जी को लेकर कहा कि वे अभी भी हमारे साथ हैं और इंडिया गठबंधन का मजबूत हिस्सा हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर उनके साथ लगातार बात चल रही है.

जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

आगे जयराम रमेश ने कहा कि 2022 और 2023 में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक हुई थी. अब मणीपुर से महाराष्ट्र तक ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो अमृत काल की बात करते हैं लेकिन हकीकत है कि पिछले 10 साल में अन्यायकाल रहा है. किसानों पर अन्याय, युवाओं पर अन्याय, हिस्सेदारी में अन्याय और श्रमिकों पर अन्याय हुआ है. इसी को लेकर न्याय यात्रा निकाली गई है. वह इसलिए ताकि हम संदेश पहुंचाएं कि पिछले 10 साल में जो हुआ है उससे हम छुटकारा पाएं. भारत जोड़ो यात्रा के समय राहुल गांधी ने कहा था 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' हम खोल रहे हैं. उसी तरह न्याय यात्रा में अंधकार के अन्याय में एक दीया जला रहे हैं. न्याय का दीया जला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- RJD के 3 विधायकों ने क्यों दिया CM का साथ? गोपाल मंडल के दावे से चकरा जाएगा नीतीश कुमार का सिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget