एक्सप्लोरर

बाबा रामदेव के बयान से नाराज PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, की ये मांग

रामदेव बाबा के बयान से नाराज डॉक्टरों ने उन्हें बिजनस मैन तक कह दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम लोग लगातार मरीजों का इलाज कर रहे हैं. उसके बाद रामदेव बाबा का ऐसा बयान सही नहीं है.

पटना: देश भर में जारी कोरोना के कहर के बीच बीते दिनों रामदेव बाबा ने एलोपैथी को लेकर विवादित बयान दिया था. बाबा के बयान से नाराज आईएमए के डॉक्टरों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. आईएमए की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि रामदेव बाबा अपने बयान के लिए माफी मांगे, अन्यथा उनकी गिरफ्तारी की जाए. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है. 

इस तरह की बयानबाजी ठीक नहीं

ऐसे में बाबा रामदेव की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज बिहार की राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया और बाबा की गिरफ्तारी की मांग की. डॉक्टरों ने कहा कि रामदेव बाबा की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो क्योंकि एलोपैथिक चिकित्सा पद्धती को लेकर इस तरह की बयानबाजी ठीक नहीं है.

बयान से नाराज डॉक्टरों ने रामदेव बाबा को बिजनस मैन तक कह दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम लोग लगातार मरीजों का इलाज कर रहे हैं. उसके बाद रामदेव बाबा का ऐसा बयान सही नहीं है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते दिनों बाबा रामदेव की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह एलोपैथिक चिकित्सा पद्धत्ति पर सवाल उठाते दिख रहे थे. वायरल वीडियो में उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कोरोना के दौरान एलोपैथिक दवाओं के सेवन से लाखों मरीजों की मौत हो गई. रामदेव के इसी बयान पर देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा है. हालांकि,  एक साक्षात्कार में एलोपैथी और आईएमए को लेकर दिए बयान वो वापस ले चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ डॉक्टरों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है.

यह भी पढ़ें -

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, फिलहाल नहीं होगा पंचायत चुनाव, परामर्शी समिति की होगी नियुक्ति

नीतीश कुमार ने इस काम के लिए जनता से मांगी मदद, ट्वीट कर कहा- साथ मिलकर चलेंगे तो हो जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! 4 आरोपी गिरफ्तार
जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की के साथ बैड टच! 4 आरोपी गिरफ्तार
पटना: अनिल यादव पर फायरिंग का CCTV आया सामने, RJD ने घेरा
पटना: अनिल यादव पर फायरिंग का CCTV आया सामने, RJD ने घेरा
पटना में पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपार्टमेंट में घुसकर हमला
पटना में पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपार्टमेंट में घुसकर हमला

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात, जानें क्या कहा?
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात, जानें क्या कहा?
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
टीम इंडिया को कब मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर? BCCI ने दिया जवाब
टीम इंडिया को कब मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर? BCCI ने दिया जवाब
1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने
देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानें- नेटवर्थ
ECI SIR Row Live: 'कोई सबूत नहीं...', SIR को लेकर बोले दिलीप घोष, EC पर क्या कहा
LIVE: 'कोई सबूत नहीं...', SIR को लेकर बोले दिलीप घोष, EC पर क्या कहा
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
किचन गार्डन के लिए सितंबर में लगाएं ये 5 सब्जियां, तेज होगी ग्रोथ
किचन गार्डन के लिए सितंबर में लगाएं ये 5 सब्जियां, तेज होगी ग्रोथ
Embed widget