एक्सप्लोरर

विधायकों की पिटाई से नाराज तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 'चूड़ियां' पहन लें नीतीश कुमार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अधिकारियों पर अगर कार्रवाई नहीं की गयी और नीतीश कुमार ने कल की घटाना के लिए माफी नहीं मांगी तो हम विचार कर रहे हैं कि अगले पांच साल तक हम विधानसभा नहीं जाएंगे.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन था. हालांकि, कल की घटना की तपिश आज भी देखने को मिली. विपक्ष के विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया और विधानसभा सभा के बाहर धरने पर बैठे रहे. विपक्ष के विधायकों की मांग थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल की घटना के लिए मांफी मांगें. वहीं, विधायकों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें. ऐसा नहीं करने पर वे सदन का बहिष्कार करेंगे.

इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, " निर्लज्ज कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. वो बैसाखी पर चल रहे हैं. इस कानून के तहत कल पूर्व मुख्यमंत्री को भी पीटा जाएगा. समय मांगते रहे, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया गया. अगर कानून सही है तो सामने आ जाए और बहस बहस, नहीं तो चूड़ियाँ पहन कर बैठें."

तेजस्वी ने कहा, " लोहिया जयंती और भगत सिंह के शहादत दिवस पर बिहार विधानसभा में काला कानून पेश किया गया. विधायकों को नीतीश कुमार के इशारे पर लात-घूंसे से पीटा गया. महिला विधायकों की साड़ी खुलवाने और भद्दी गालियां दिलाने का काम किया गया. पूरा देश नीतीश कुमार पर थू-थू कर रहा है. देश नीतीश कुमार से सवाल कर रहा है."

उन्होंने सीएम नीतीश को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जानना चाहिए कि सरकार आने-जाने की चीज है. वो सी ग्रेड की पार्टी के सी ग्रेड नेता हैं. खुद अनुकंपा पर आए हैं. वो जान लें कि कोई पर्मानेंट कुर्सी पर बैठने वाले नहीं है.

तेजस्वी ने कहा, " हमारा काम है विरोध करना और हम सच्चाई के लिए कर रहे हैं. एक महीने तक सदन में तथ्यपूर्ण बातें रखीं, एक का जवाब नहीं मिला. पूरी तरह अफसरशाही है. खुद को ज्ञान नहीं है, जो अधिकारी बोलते हैं, वो ही करते हैं. पुलिस का बिल है और पुलिस ने जबरदस्ती पास कराया है. इस बिल का बिंदुवार जवाब देंगे."

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " अधिकारियों पर अगर कार्रवाई नहीं की गयी और नीतीश कुमार ने कल की घटाना के लिए माफी नहीं मांगी तो हम विचार कर रहे हैं कि अगले पांच साल तक हम विधानसभा नहीं जाएंगे. जिस हंगामे की पूरे देश में चर्चा हुई, उसके बाद भी डिनर पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं.

उन्होंने कहा कि विधानसभा की गरिमा को तार-तार किया गया. जबर्दस्ती की गयी. विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि बिना विपक्ष के चुनाव हो गया. कोई और सत्ता में बैठेगा तो इसी का हवाला देंगे. नीतीश कुमार को ख़ुशी हो रही होगी, जब विधानसभा में भी महिलाओं की साड़ी खोल दी गयी, ब्लाउस में हाथ डाल कर घसीटा गया, मां-बहन की गालियां दी गईं.

यह भी पढ़ें - 

CM नीतीश ने बिना नाम लिए तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- पता नहीं कौन हैं उनके 'एडवाइजर'

बिहार: तेजस्वी यादव, तेज प्रताप समेत RJD कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget