एक्सप्लोरर

पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य बने हैं, क्या सोचे हैं? अनंत सिंह के जवाब ने चौंकाया

Anant Singh News: अनंत सिंह अपने बयान के चलते सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों वे अपने विधानसभा क्षेत्र में हैं. कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर तैयारी को देख रहे हैं.

हाल ही में बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन किया गया है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है. इसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित 19 विधायक अलग-अलग विभाग के अध्यक्ष बने हैं. इसके अलावा अलग-अलग विभाग के कुल 41 विधायक सदस्य बने हैं. इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक शामिल हैं. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है. इस पर उनकी प्रतिक्रिया आई है.

'ई सब हम जानबो नहीं करते हैं…'

दरअसल अनंत सिंह से पूछा गया कि आप पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य बने हैं. इसके लिए क्या सोचे हैं? इस पर अनंत सिंह ने ऐसा जवाब दिया कि सामने वाला हर कोई चौंक गया. उन्होंने दो टूक में जवाब दिया, "ई सब हम जानबो नहीं करते हैं कौची बने हैं नहीं बने हैं… ई सब नहीं जानते हैं."

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी का नाम लेते हुए पप्पू यादव ने BJP के लिए की 'भविष्यवाणी', 'पूरा बंगाल और बंगाली…'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अनंत सिंह का ये जवाब ऐसा है कि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर कोई शेयर कर रहा है. हालांकि बता दें कि अनंत सिंह अपने इसी तरह के बयान के चलते सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने इस तरह का जवाब देकर सबको हैरान कर दिया है. सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि क्या अनंत सिंह को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है?

बता दें कि अनंत सिंह जेल से आने के बाद अपने क्षेत्र में एक्टिव हैं. आते ही अपने बेटे को आगामी विधानसभा के लिए लॉन्च करने का बयान दे चुके हैं. एक छोटे बेटे के साथ वे मीडिया से बातचीत करते भी दिखे थे. इसमें उन्होंने बताया कि बेटा उनका आईपीएस बनेगा. 

गांव में करा रहे हैं महादंगल

दूसरी ओर कल (03 अप्रैल) अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में महादंगल का आयोजन होने जा रहा है. इस दंगल की तैयारी बड़े जोर-शोर से चल रही है. अनंत सिंह ने खुद दावा है कि बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता लोगों को देखने के लिए मिलेगा. देश भर से हजारों लोग यहां पहुंच रहे हैं. बिहार केसरी विवेका पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि पर ईरान, जॉर्जिया और देश के कई राज्य के चर्चित पहलवान पहुंचने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, 'बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget