एक्सप्लोरर

जनता से मिलने निकल गए 'छोटे सरकार', अनंत सिंह बोले- 'तेजस्वी यादव को 15 सीट से...'

Anant Singh: अनंत सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हारते-हारते उन लोगों का दम फूल गया है. बोलने के लिए उन लोगों के पास कुछ भी नहीं है. जनता उन लोगों को गाली देती है.

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बीते बुधवार (06 अगस्त, 2025) को बेऊर जेल से बाहर आ गए. आज (गुरुवार) वे अपने क्षेत्र (मोकामा) की जनता से भेंट करेंगे. पटना से निकलने से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे अपने क्षेत्र मोकामा जा रहे हैं. जनता मिलना चाहती है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वे इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे. 

'हारने वाला कहता है कि हम हारेंगे?'

एबीपी न्यूज़ के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि विरोधी कौन है हम नाम तक नहीं जानते. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी को 15 सीट से ज्यादा नहीं आएगी. हारते-हारते उन लोगों का दम फूल गया है. बोलने के लिए उन लोगों के पास कुछ भी नहीं है. जनता उन लोगों को गाली देती है. उन लोगों को लाज नहीं है. विपक्ष का सफाया तय है. वह लोग जीत का दावा कर रहे हैं, क्या हारने वाला कहता है कि हम हारेंगे?

अनंत सिंह पटना से मोकामा के लिए निकले तो उनके साथ भारी संख्या में समर्थक दिखे. सैकड़ों गाड़ियों का काफिला साथ में दिखा. इस दौरान उनके समर्थक 'अनंत सिंह जिंदाबाद' का नारा लगाते दिखे.

क्या कुछ है अनंत सिंह का कार्यक्रम?

अनंत सिंह आज बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़ होते हुए मोकामा जाएंगे. इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा. वे जनता से मुलाकात करेंगे. मोकामा में परशुराम स्थान में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद बड़हिया मां महारानी मंदिर में आशीर्वाद लेकर काफिले के साथ अपने पैतृक गांव नदवां पहुंचेंगे. जनता से अपील की है कि लालू की पार्टी का जमानत जब्त करा दो.

बता दें कि सोनू-मोनू के घर पर हुई गोलीबारी मामले में लंबे समय से जेल में बंद अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मंगलवार को जमानत मिली थी. बीते बुधवार को वे बाहर आ गए. अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने सोनू और मोनू नाम के युवकों के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था.

इस आधार पर कोर्ट से मिली जमानत

पटना हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा साक्ष्य और केस डायरी की समीक्षा के बाद यह पाया गया कि आरोपी को जमानत दी जा सकती है. कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है, जिसमें नियमित न्यायिक प्रक्रिया में उपस्थित रहना और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने की शर्त शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget