एक्सप्लोरर

Anant Singh: RJD से पत्नी ने तोड़ा नाता तो पति को फायदा? पैरोल पर आ सकते हैं अनंत सिंह

Anant Singh Parole: अनंत सिंह को 14 जून 2022 में पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 21 जून 2022 को दस साल की सजा सुनाई थी. अनंत सिंह 30 अप्रैल को पैरोल पर बाहर आ सकते हैं.

Anant Singh News: एके 47, जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड मामले में दस साल की सजा काट रहे मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को बड़ी राहत मिल सकती है. सूत्रों की मानें तो 25 अगस्त 2019 से जेल में बंद अनंत सिंह बढ़ती सियासी पारा के बीच जेल से बाहर आ सकते हैं. दरअसल, ऐसी खबर है कि अनंत सिंह को पैरोल पर बाहर आने की अनुमति मिली है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है. अब सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है कि उनकी पत्नी विधायक नीलम देवी (MLA Neelam Devi) ने आरजेडी से नाता तोड़ा है तो कहीं इसका फायदा तो उनके पति को नहीं मिल रहा है? हालांकि जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं.

30 अप्रैल को पैरोल पर आ सकते हैं बाहर

अनंत सिंह को 14 जून 2022 को पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था. 21 जून 2022 को दस साल की सजा सुनाई गई थी. सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता चली गई थी. फिलहाल इसी सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी उपचुनाव जीतकर आरजेडी से विधायक हैं. अब खबर है कि अनंत सिंह 30 अप्रैल (मंगलवार) को पैरोल पर बाहर आ सकते हैं.

नीलम देवी ने आरजेडी से तोड़ लिया है नाता

बता दें कि नीतीश कुमार ने जब आरजेडी से नाता तोड़ा और एनडीए के साथ वो सरकार बनाने लगे तो नीलम देवी ने भी पाला बदल लिया था. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के पहले वो जेडीयू के साथ नजर आईं थीं. इसके बाद कहा जा रहा था कि अनंत सिंह और जेडीयू सांसद ललन सिंह के रिश्ते ठीक हो गए हैं. अगर ऐसे में अब मुंगेर सीट पर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आ जाते हैं तो क्या होगा इसको लेकर भी कई चर्चाएं हो रही हैं.

कितने दिनों के लिए बाहर आ सकते हैं अनंत सिंह?

कुछ दिन पहले ही अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी थी. इसके बाद उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिल सकती है. यह पैरोल अनंत सिंह को स्वास्थ्य लाभ के लिए दी जा सकती है. सियासी जानकारों की मानें तो अगर अनंत सिंह बाहर आते हैं तो जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर से लोकसभा प्रत्याशी ललन सिंह को काफी फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: हाजीपुर में लूटपाट के दौरान CSP संचालक की हत्या, बदमाशों ने पत्नी को भी मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget