एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: हाजीपुर में लूटपाट के दौरान CSP संचालक की हत्या, बदमाशों ने पत्नी को भी मारी गोली

Hajipur News: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर घटना को अंजाम दिया है. बंधन बैंक से 85 से 87 हजार रुपये की लूट की भी खबर है. कार्रवाई के लिए विशेष टीम बनाई गई है.

Hajipur Loot: हाजीपुर में सोमवार (29 अप्रैल) को बदमाशों ने एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाश पहले सदर थाना क्षेत्र के दिघी स्थित बंधन बैंक से 85 से 87 हजार के करीब लूटकर फरार हो गए और फिर अदलपुर स्थित एक निजी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर लूटपाट के दौरान दंपती को गोली मार दी. इस घटना में गोली लगने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है.

बताया जाता है कि सीएसपी संचालक धनेश्वर प्रसाद सिंह को बदमाशों ने चार गोली मारी है. वहीं उसकी पत्नी किरण देवी को एक गोली लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. एक जगह घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हुए और पुलिस मामले की जांच करने पहुंची तब तक दूसरी घटना को भी उन्होंने अंजाम दे दिया.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए घटना की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि शाम के करीब चार बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अदलपुर स्थित सीएसपी संचालक धनेश्वर प्रसाद सिंह से पैसा छीनते समय हाथापाई के दौरान गोली मारी दी. बदमाशों ने धनेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी किरण देवी को भी गोली मारी है जो उनके पैर में लगी है. गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गए.

स्थानीय थाना को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. धनेश्वर प्रसाद सिंह और किरण देवी को सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया. डॉक्टरों ने धनेश्वर प्रसाद सिंह को मृत घोषित कर दिया. किरण देवी को खतरे से बाहर बताया गया है.

इस वारदात को लेकर वैशाली के पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की जांच की जा रही है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वर्तमान में स्थिति सामान्य है.

यह भी पढ़ें- Bettiah News: बेतिया से हैरान करने वाला मामला, गुरु जी से शादी करना चाहती थी लड़की, नहीं हुआ तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget