एक्सप्लोरर

Aurangabad News: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के सदर विधायक ने बता दिया 'पार्टी का एजेंट', पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बात

Bihar Politics: सदर विधायक ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए कर्नाटक की जनता को बधाई दी है. सदर विधायक ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

औरंगाबाद: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद औरंगाबाद के सदर विधायक आनंद शंकर ने शनिवार की शाम अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर इस जीत के पीछे के कारणों को खुलकर बताया और मौजूदा समय में देश में चल रही राजनीति का उल्लेख किया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए कर्नाटक की जनता को बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लड़ रही थी, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. जिससे यह स्पष्ट होता है यह कर्नाटक बीजेपी की हार नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है.

सदर विधायक ने आरोप लगाया कि देश के हालात काफी बिगड़ रहे हैं. देश को अपनी कुश्ती एवं पहलवानी से गोल्ड,सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ाने वाली हमारी बेटियां जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं. लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है यानी कि केंद्र सरकार उन्हें न्याय दिला पाने में असमर्थ है.

इसके पीछे की वजह है और वह यह है कि जिस बृजभूषण सिंह पर यौन शौषण का आरोप लगाया जा रहा है वह बीजेपी  के सांसद हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि जब हिंडनवर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई तो जो सवाल सामने आए उसको लेकर राहुल गांधी ने आवाज उठाना शुरू किया तो बीजेपी के नेता और पीएम नरेंद्र मोदी को सवाल तीखे लगे.  

क्योंकि सरकार के पास उसका कोई जवाब नहीं था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरनेम का मुद्दा उठाकर गलत तरीके से संसद की सदस्यता समाप्त कराई गई. क्योंकि सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती थी. सदर विधायक ने कहा कि बीजेपी के बड़े लीडर के बेटे ने किसान आंदोलन के दौरान बैठे लोगों को अपनी गाड़ी से कुचलने का काम किया उसे मात्र 3 साल की सजा सुनाई गई और नेताजी की सदस्यता बरकरार रही.

बीजेपी की दोरंगी नीति का दौर और एक अलग एजेंडा पूरे देश में चल रहा है. यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सदर विधायक ने कहा कि वहां कानून का कत्ल किया जा रहा है. क्योंकि पुलिस कस्टडी में है अपराधियों के द्वारा अतीक अहमद एवं उनके भाई की हत्या कर दी जाती है. अब लोगों को यह सोचने की जरूरत है कि देश को किस दिशा में भारतीय जनता पार्टी मोड़ने की कोशिश कर रही है.

भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को सिर्फ और सिर्फ गुमराह कर रही है और उन्हें वास्तविक मुद्दों से भटका रही है. सदर विधायक ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष वहां के प्रमुख नेता शिवकुमार को 104 दिन जेल में रहना पड़ा. लेकिन 2024 में राहुल गांधी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का बीड़ा उठाया गया है ताकि देश बच्चे और हमारा लोकतंत्र धूमिल ना हो. 

सदर विधायक ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पूरा विपक्ष सनातनी है और सनातन धर्म को मानता है. सभी लोगों की भगवान में आस्था है. लेकिन ऐसे साधु संत को इस देश में कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो किसी भी पार्टी के एजेंडे की बात करता है. बाबा हैं तो धर्म की बात करें. सनातन की बात करें. ना कि किसी पार्टी के एजेंट बनकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम करें. ऐसे बाबाओं को किसी भी कीमत पर इस देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री को देखने लाखों की संख्या में तरेत पाली पहुंचे भक्त, दुरुस्त नहीं दिखी आयोजक की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget