एक्सप्लोरर

Anand Mohan: 'माननीय का काला चिट्ठा मेरे पास है अगर...', गया में आनंद मोहन के बयान से बढ़ी सनसनी, BJP पर बोले बहुत कुछ

Anand Mohan News: बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन इन दिनों बिहार की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए हैं. वहीं, रविवार को गया में इशारों- इशारों में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

गया: बिहार में जेल से रिहा होने के बाद बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) रविवार को गया पहुंचे. गया के कोशडिहरा में महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला. बीजेपी पर इशारा करते हुए कहा कि हम तो नाम भी नहीं लेना चाहते हैं. ईडी, आयकर, सीबीआई है और बीटीम में गोदी मीडिया है. इस देश में मीडिया का स्तर गिरा है.डिबेट के नाम पर गाली गलौज होती है. माननीय का काला चिट्ठा मेरे पास है अगर खोलना चाहेंगे तो इज्जत नहीं बचेगी. जरूरत पड़ेगी तो अब नंगा करेंगे.

मरते दम तक स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं- आनंद मोहन 

आनंद मोहन ने कहा कि 3 अक्टूबर 2007 से सजा के बाद नेल्सन मंडेला के संघर्ष के बाद लोगों ने मेरे लिए संघर्ष किया है. आज बिहार और देश बंटा है. आनंद मोहन फिर से जेल में जाए यह लोग सोचते हैं. आप सुप्रीम कोर्ट जाइए मुझे भरोसा है. आप जीतकर नहीं आइएगा. प्यार से कोई मांगेगा तो गर्दन काटकर दे देंगे लेकिन अगर कोई झूठा काम करेगा तो पब्लिक के बीच नंगा कर दूंगा. मरते दम तक स्वाभिमान के साथ मेरे से कोई समझौता नहीं होगा.

'यह राजपूत के इतिहास को हटाना चाहते हैं'

पूर्व सांसद ने कहा कि बीजेपी ने सारे मीडिया को खरीद लिया है. देश की तरक्की, किसानों की सब्सिडी के लिए पैसा नहीं लेकिन विधायक को खरीदने के लिए पैसा है. नोटबंदी के दौरान एक पार्टी का बिल्डिंग और ऑफिस बन रहा था. कहते हैं चौकीदार सजग है तो राहुल गांधी ने ठीक कहा चौकीदार ही चोर है. जब राजा होगा व्यापारी तो प्रजा भिखारी होगा. रेल, सेल, एलआईसी, स्टेशन सब बिक गए. आनंद मोहन निकल गया खतरा इससे नहीं है सबकी पोल खुल जाएगी यह खतरा है. मुगल को लुटेरा बता रहे हैं. यह राजपूत के इतिहास को हटाना चाहते हैं. नारंगी वाले शासन में आते है तो यही होता है. आनंद मोहन के बहाने राजपूत और दलित के बीच लड़ाई कराना चाहते हैं.

आनंद मोहन ने बीजेपी को लिए आड़े हाथों

आनंद मोहन ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घटना ऑन ड्यूटी नहीं ऑन वे हुई थी. एक साजिश पूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट में लेकर गए हैं. अब हमको कहां भेजोगे जहां से आए हैं वहां जाने के लिए क्या, डराओ नहीं. 23 नवंबर को रैली का आयोजन होगा. यहां बताएंगे कि सच्चा कौन और झूठा कौन है. आनंद मोहन डॉन, बाहुबली है यह जनता तय करेगी. आनंद मोहन को बदमाश कह सकते हो लेकिन चोर नहीं. एक पार्टी फंसाया एक पार्टी ने सजा करवाया, इसके खिलाफ नहीं बोलते है. यह लोग कहते हैं हम तो लालू से भी लड़े. उस समय बीजेपी हटिया बाजार की पार्टी थी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- लालू के समय रेल दुर्घटनाओं में 973 जानें गई थीं, बताया क्या था नीतीश के इस्तीफे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget