एक्सप्लोरर

Anand Mohan Singh: सीएम नीतीश ने कहा था- 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस का ध्यान, अब आनंद मोहन ने दिया बड़ा बयान

Saharsa News: आनंद मोहन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इस विपक्ष की एकता को इंडिया गठबंधन तक लाया उसको नकार करके आगे का रास्ता तय नहीं किया जा सकता है.

सहरसा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने एक बयान दिया था कि कांग्रेस (Congress) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त है. इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) पर ध्यान नहीं है. इस बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह (Anand Mohan Singh) ने भी विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया है. रविवार (05 नवंबर) की रात पूर्व सांसद एक निजी कार्यक्रम में 'फ्रेंड्स ऑफ आनंद' के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह के घर पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया को बयान देते हुए आनंद मोहन विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे. 

आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो गति दी थी विपक्षी एकता की मुहिम को, जो ताकत दी थी, जिस लगन और निष्ठा से लगातार मीटिंग की थी, देश का दौरा किया था वो थम सा गया है. इसमें ठहराव आ गया है. ये जिम्मेदारी जो सबसे बड़ी पार्टी है विपक्ष की उसकी होती है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो इस बात पर लगे हों कि पांच राज्यों में हमारे हिस्से में कुछ प्रांत आ जाएंगे तब इस मुहिम को अपने लिए करेंगे ये अपने लिए हो सकता है. ये राष्ट्र के लिए नहीं हो सकता है और ना ही विपक्ष के लिए हो सकता है.

नीतीश कुमार के प्रयासों की आनंद मोहन ने की सराहना

पूर्व सांसद ने यह भी कहा, "मैं नीतीश कुमार की मुहिम और उनके प्रयासों की सराहना करता हूं. ये मैं मानता हूं कि जिस व्यक्ति ने इस विपक्ष की एकता को इंडिया गठबंधन तक लाया उसको नकार करके आगे का रास्ता तय नहीं किया जा सकता है. पूरे मन से एक सुलझा हुआ व्यक्ति निकला था. अगर ये ठहर सा गया या थम सा गया तो ये दोष विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी का है. उन्होंने ये भी कहा कि वक्त के रहते इस मुहिम को फिर से आगे बढ़ाना चाहिए."

आनंद मोहन ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कहा कि वो राजनीतिक पर्यटन करने आए हैं. बिहार एक अच्छा पर्यटन स्थल है. वो बार-बार आते हैं राजनीतिक पर्यटन करने के लिए तो अच्छी बात है. हासिल क्या होगा वह समय बताएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने आपको कंधे पर चढ़ाया, अकेले सरकार बना सकते थे...', अमित शाह पर खूब बोले ललन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget