एक्सप्लोरर

Bihar News: शुरू हो गई रिहाई, आनंद मोहन से पहले बक्सर जेल से छोड़े गए ये 3 कैदी, आज चौथा भी आ जाएगा बाहर

Buxar News: चारों कैदियों ने 14 वर्षों से ज्यादा की सजा काट ली है. एक कैदी रामाधार राम को अर्थदंड जमा करने के बाद छोड़ा जाएगा. एक कैदी की पिछले साल ही मौत हो गई थी.

बक्सर: बिहार के अलग-अलग जेलों से पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) समेत 27 कैदियों के छोड़ने का आदेश जारी हो गया है. इसके तहत बक्सर सेंट्रल जेल से चार कैदियों को छोड़ा जाना है. इसमें से तीन कैदियों को मंगलवार (25 अप्रैल) को जेल से रिहा कर दिया गया. वहीं एक अन्य कैदी की आज बुधवार (26 अप्रैल) को रिहाई होगी. जुर्माना नहीं देने की वजह से रिहाई नहीं हो सकी है. पांच कैदियों का नाम था लेकिन एक कैदी की पिछले साल ही मौत हो चुकी है.

केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि जेल महानिरीक्षक ने लिस्ट जारी की है. लिस्ट में बक्सर केंद्रीय कारा में बंद नालंदा के राजबल्लभ यादव और रामाधार राम, छपरा निवासी जितेंद्र सिंह के अलावा आरा के रहने वाले किशुन देव राय को जारी आदेश के अनुसार 14 वर्षों से ज्यादा सजा काटने के बाद छोड़ा गया है. एक कैदी रामाधार राम को अर्थदंड जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा. संभावना है कि आरा में आज बुधवार (26 अप्रैल) को अर्थ दंड आज जमा किया जाएगा. इसके बाद उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा.

'उम्मीद थी कि मौत के बाद ही निकलेंगे'

इधर, बक्सर सेंट्रल जेल से बाहर निकले बंदियों ने मीडिया को बताया- "हमें तो उम्मीद ही नहीं थी कि हम जेल से बाहर आएंगे. हमें लग रहा था कि हमारी मौत होने के बाद ही हम जेल से बाहर निकल पाएंगे, लेकिन अब हमारी रिहाई हो गई है. यह लगता है कि हमारा दूसरा जन्म हुआ है."

बक्सर जेल से छोड़े जाने वाले कैदियों की लिस्ट देखें

1- राजबल्लभ यादव उर्फ बिजली यादव, पिता स्व. प्रसादी यादव, उम्र 82 वर्ष

2- किशुन देव राय, पिता स्वर्गीय लालमोहर राय, उम्र 65 वर्ष

3- रामाधार राम, पिता गौरी शंकर राम, उम्र 50 वर्ष

4- पतिराम राय, पिता स्वर्गीय शिवपूजन राय, उम्र 93 वर्ष (10/11/2022 को मृत्यु हो चुकी है)

5- जितेंद्र सिंह पिता जय नारायण सिंह, उम्र लगभग 78 वर्ष

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में 'आनंद' की राजनीति! 'R' फैक्टर से 'M' को फायदा या नुकसान? | जानिए बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
मनोज झा का PM मोदी पर तंज, बोले- बेरोजगारी और असमानता पर भी बोलिए
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए
'नीतीश कुमार को CM पद से हटाना चाहते थे संजय झा', छोटू सिंह तमतमाए
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget