एक्सप्लोरर

Anand Mohan: JDU में पूरे परिवार के साथ शामिल होने की तैयारी में आनंद मोहन? CM नीतीश कुमार जा सकते हैं उनके पैतृक गांव

Anand Mohan News: बिहार की राजनीति में इन दिनों बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, जेडीयू में शामिल होने को लेकर भी इन दिनों कयास लगाए जा रहे हैं.

पटना: बिहार की सियासत में अभी चर्चा जोरों पर चल रही है कि बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) जेडीयू (JDU) का दामन थाम सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद (Lovely Anand) तथा छोटे बेटे अंशुमान राज जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं. हालांकि इसकी कोई अभी का आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जो हालात सामने दिख रहे हैं और आनंद मोहन के करीबियों का जो कहना है उसके मुताबिक यह कहना संभव होगा कि आनंद मोहन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजदीकियां बढ़ गई हैं. कुछ दिन पहले ठाकुर वाले विवाद पर आरजेडी विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) ने अपनी पार्टी के नेता मनोज झा (Manoj Jha) के बयान के खिलाफ प्रतिक्रिया दी थी. 

वहीं, इस विवाद पर आनंद मोहन ने भी कहा था कि मैं होता तो जुबान खींच लेता और उसके कुछ दिन बाद ही आनंद मोहन मुख्यमंत्री आवास में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे, लेकिन अब एक नया चर्चा जोरों पर है कि नीतीश कुमार आनंद मोहन के गांव सहरसा के पंचगछिया में जाने वाले हैं.

आनंद मोहन के गांव में संभावित है कार्यक्रम

आनंद मोहन के करीबी एक नेता ने बताया कि 27 अक्टूबर को आनंद मोहन के गांव पंचगछिया में उनके पिता और दादा की मूर्ति का अनावरण होना है. उस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मूर्ति का अनावरण करेंगे. नीतीश कुमार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. ऐसी सूचना मिल रही है. उन्होंने बताया कि यह सारा कार्यक्रम आनंद मोहन के घर पर होगा. खाने पीने का इंतजाम उनके दरवाजे पर होगा तथा पास में स्कूल मैदान में सभा का भी आयोजन किया जाएगा.

'आनंद मोहन की विचारधारा नीतीश कुमार से मिलती है'

आनंद मोहन के करीबी ने जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश कुमार और आनंद मोहन पहले से काफी करीबी रहे हैं. उन्होंने कहा कि आनंद मोहन और नीतीश कुमार की विचारधारा शुरू से मिलती है. पहले भी आनंद मोहन अपनी पार्टी को नीतीश कुमार के समता दल में विलय किए थे. आनंद मोहन जेल में थे तो मजबूरी थी और इस कारण उनके बेटे चेतन आनंद आरजेडी में शामिल हुए, लेकिन आनंद मोहन उनके पूरे परिवार की विचारधारा नीतीश कुमार से मिलती है. उन्होंने कहा कि मैं पुष्टि नहीं कर सकता हूं लेकिन बहुत जल्द आनंद मोहन, पत्नी लवली आनंद और उनके बेटे अंशुमन जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: राजवर्धन आजाद को MLC बनाए जाने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- JDU भैंस तो RJD पानी, कहा- 'न समझोगे तो मिट जाओगे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget