एक्सप्लोरर

Aurangabad: 'अकलोल-बकलोल-ढकलोल संतान को राजनीति में थोपना वंशवाद', आनंद मोहन ने किस पर साधा निशाना?

Anand Mohan Singh News: आनंद मोहन ने कहा हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है. राजनीति में मतभिन्नता हो मगर मनभिन्नता का स्थान नहीं होना चाहिए.

औरंगाबाद: पृथ्वीराज चौहान और चंद्रवरदाई की आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह में गुरुवार (18 जनवरी) को औरंगाबाद पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह (Anand Mohan Singh) ने परिवारवाद एवं वंशवाद पर कड़ा प्रहार कर सत्ता में बैठे ऐसे नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वंशवाद में लोग अपने अकलोल, बकलोल, ढकलोल संतानों को पैसा एवं पावर की बदौलत सत्ता पर थोप देते हैं, मगर संघर्षवाद की उपज अपना पथ स्वयं गढ़ लेता है और समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करता है.

आनंद मोहन ने राणा सांगा, उदय सिंह, महाराणा प्रताप एवं अमर सिंह की कुर्बानियों को याद किया और बताया कि इन महानायकों ने संघर्षवाद को परिभाषित किया एवं अपने प्राणों की आहुति देकर समाज को न सिर्फ रास्ता दिखाया बल्कि संघर्ष करने वाले लोगों को प्रेरणा दी. उन्होंने अपने समाज को खुद की ताकत और अपने सामर्थ्य से कुछ कर गुजरने का मार्ग प्रशस्त किया.

आनंद मोहन बोले- मेरे जेल जाने के बाद बेटे ने बचाई विरासत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने संबोधन के माध्यम से अपने खुद के संघर्षों को याद किया. कहा कि उनके दादा और पिता ने अंग्रेजों से लड़ाइयां लड़ी. संघर्ष किया. इसका अनुसरण उन्होंने किया और उनके जेल जाने के बाद उनके बेटे चेतन आनंद ने भी अपनी विरासत को बचाया.

आनंद मोहन ने कार्यक्रम में आए लोगों से कहा कि जानते हैं ताली कौन लोग बजाता है, इसलिए मर्द बनकर लड़ाई लड़ें. पूर्व सांसद ने बिहार की राजनीति में बिहार विभूति स्व. अनुग्रह नारायण सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह और निखिल कुमार के संघर्षों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है. वर्तमान राजनीति में चल रहे विवादों पर उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभिन्नता हो मगर मनभिन्नता का स्थान नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सोनिया गांधी और लालू ने भी प्राण प्रतिष्ठा में जाने से इनकार कर दिया है... जानिए क्या बोले RCP सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget