एक्सप्लोरर

Bihar News: हाजीपुर के डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस सिलेंडर फटा, एक की हुई मौत, कई गंभीर रूप से हुए बीमार

Hajipur News: मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है. अमोनिया गैस लीकेज के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, एसडीआरएफ की टीम के नेतृत्व में अभियान चलाकर रिसाव को रोका गया.

हाजीपुर: जिले के राज फ्रेश डेयरी फैक्ट्री में शनिवार की रात अमोनिया गैस सिलेंडर ब्लास्ट (Hajipur News) होने से दर्जनों अधिक लोग बेहोश हो गए. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम और एसपी सहित प्रशासन की पूरी टीम पहुंच गई. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर डेढ़ सौ से अधिक मजदूर काम कर रहे थे. अचानक अमोनिया गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद पूरे फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और सात मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गए.

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

मामला हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के राज फ्रेश डैड फैक्ट्री का है. मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद 12 से अधिक लोग बेहोश होकर जमीन पर गिर गए. सभी की स्थिति बिगड़ने लगी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम और स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, हालात पर नियंत्रण के लिए आसपास के प्रखंडों और राजधानी पटना के प्रशासन को सूचना दी गई.

एसडीआरएफ की टीम ने चलाया अभियान 

दमकल की गाड़ियों की मदद से गैस लीकेज को रोका गया, लेकिन गैस की दुर्गंध आस पास के इलाकों में फैल गई है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी हुई. अभी स्थित नियंत्रण में है. अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है. इस घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम के नेतृत्व में अभियान चलाकर रिसाव को रोका गया है. वहीं, इस घटना को लेकर मजदूरों का कहना है कि गैस की दुर्गंध के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. आंख से दिख नहीं रहा था. दम घुट रहा था. अस्पताल जाने के बाद राहत मिली.

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting: पटना में किस लग्न और नक्षत्र में हुई विपक्षी बैठक? ज्योतिषाचार्य ने बता दिया शुभ रहा या अशुभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget