एक्सप्लोरर

Amit Shah News: बिहार के दरभंगा में गृह मंत्री अमित शाह पर नालसी केस दर्ज, कर्नाटक चुनाव से जुड़ा है पूरा मामला

Karnataka Elections: नालसी केस करने वाली कांग्रेस की नेता प्रतिभा सिंह ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली मे भड़काऊ बयान दिया गया था और नफरत फैलाने की कोशिश की गई थी.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ कोर्ट में मंगलवार (2 मई) को नालसी केस दर्ज हुआ है. कांग्रेस की नेता प्रतिभा सिंह ने दरभंगा जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां शिकायत की है. नालसी केस न. 490/2023 के अंतर्गत धारा 153, 505(2), 506 के तहत नालसी केस दर्ज कराया है. प्रतिभा सिंह ने अमित शाह के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण के खिलाफ यह नालसी केस दर्ज कराया है.

'भड़काऊ भाषण से नफरत फैलाने की कोशिश'

शिकायत में बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 25 अप्रैल को कर्नाटक के बेलगावी में एक विवादित बयान दिया गया है. कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को खुद मीडिया में आ कर इसके बारे में बताया. प्रतिभा सिंह ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली मे भड़काऊ बयान दिया गया. नफरत फैलाने की कोशिश की गई है.

प्रतिभा सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की नीयत से ही ऐसा बयान दिया है. इससे देश का माहौल खराब होगा. इसी से आहत होकर प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को दरभंगा जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां नालसी केस दर्ज कराया है.

प्रतिभा सिंह के वकील ने भी मीडिया में बयान जारी कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है. वहीं दूसरी ओर प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि वहां की जनता में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है. इस मौके पर प्रतिभा सिंह के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो. असलम, कमलाकांत चौधरी और प्रो. मिथिलेश यादव भी थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी को झटका, JDU की इस नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा, CM को लेकर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget