एक्सप्लोरर

Amit Shah: बिहार के सीतामढ़ी में अमित शाह का बड़ा बयान, 'मैं बनिए का बेटा हूं, हर चीज का...'

Amit Shah: 2025 में होने वाले बिहार चुनाव को लेकर अमित शाह ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी. घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार नहीं है, इसलिए एसआईआर पर विपक्ष हंगामा कर रहा है.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (08 अगस्त, 2025) को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम स्थित मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखी. इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दिया. शाह ने कहा कि मैं तो बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब लेकर आया हूं. 

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने बीते 6 दौरे में 83 हजार करोड़ की सौगात दी है. 2400 करोड़ से सीतामढ़ी में रेल खंड बन रहा है. 1600 करोड़ से नेशनल हाईवे पर 140 किमी लंबे खगड़िया-पूर्णिया पथ का निर्माम हो रहा है. 

'बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार'

2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि जो भारत में जन्मा नहीं, उसको वोट देने का अधिकार संविधान नहीं देता है. घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार नहीं है, इसलिए एसआईआर पर विपक्ष हंगामा कर रहा है. आने वाले दिनों में पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज का दिन शुभ है. सालों पहले रामायणकाल में सूखे से परमार्जन के लिए राजा जनक ने सोने का हल चलाया था. यहीं से मां जानकी प्रकट हुईं. बारिश के लिए हल चलाया था. आज मां जानकी ने मंदिर के शिलान्यास के मौके पर बारिश कर आशीर्वाद दिया है. 890 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनेगा, जिसमें 137 करोड़ मंदिर पर और 638 करोड़ परिक्रमा पथ, समेत अन्य सुविधाओं पर खर्च होगा. 

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार में मिथिला का अनेक रूप से सम्मान किया गया. शारदा सिन्हा जी को 2018 में पद्म भूषण मिला. 2025 में मरणोपरान्त पद्म विभूषण से सम्मानित करके मिथिला की कला का सम्मान किया गया.

यह भी पढ़ें- PHOTOS: अमित शाह ने रखी मां जानकी मंदिर की आधारशिला, CM नीतीश भी हुए शामिल, तस्वीरें

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प! जानें- कैसे
Xप्लेन: बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
बीजेपी से ज्यादा तेजस्वी के लिए खतरा बनी प्रशांत किशोर की जीत, जानिए क्यों?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget