एक्सप्लोरर

नालंदा में एक साथ तमाम पुलिस अधिकारियों के नंबर बदले, जानें क्या है वजह?

Nalanda Police: पुलिस मुख्यालय ने नालंदा में एसपी से लेकर सभी थाना प्रभारियों को नए सरकारी नंबर जारी किए हैं. ये अधिकारी बीएसएनएल की जगह अब एयरटेल नेटवर्क का इस्तेमाल करेंगे.

नालंदा जिले में लगातार बढ़ते अपराध और जनता तक पुलिस की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है, अब नालंदा जिले के पुलिस अधीक्षक से लेकर डीएसपी और सभी थाना प्रभारियों को नए सरकारी मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं.

नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण बदले गए नंबर

खास बात यह है कि इस बार न केवल थाना प्रभारियों को नहीं बल्कि थाना में अपर थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर इनको भी नए नंबर जारी किए गए हैं, जिससे लोगों को सीधी बात हो सके. पहले इन अधिकारियों को BSNL नेटवर्क के सरकारी नंबर दिए गए थे, लेकिन नेटवर्क की खराब स्थिति और बार-बार कॉल न लगने की समस्या के कारण जनता और पुलिस दोनों को ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

कई बार आपात स्थिति में लोग पुलिस से समय पर संपर्क नहीं कर पाते थे, जिससे सूचना देने या मदद मांगने में देरी होती थी. मुख्यालय के जरिए की गई नई व्यवस्था के तहत अब BSNL की जगह Airtel नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा, जिससे नेटवर्क की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है. अधिकारियों का मानना है कि Airtel का नेटवर्क जिले के अधिकांश शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेहतर है, जिससे कॉल कनेक्टिविटी और संवाद क्षमता में सुधार होगा.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और जनता को भी आपातकालीन हालात में पुलिस तक तुरंत पहुंच बनाने में आसानी होगी, नए नंबरों के सार्वजनिक होने के बाद लोग सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकेंगे.

जिला पुलिस ने अपील की है कि लोग इन नए नंबरों को सुरक्षित रखें और किसी भी आपात स्थिति अपराध की जानकारी या शिकायत के लिए तुरंत संपर्क करें, प्रशासन का दावा है कि यह कदम अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा. कुछ अधिकारियों के बदले गए नंबर यहां दिए गए हैं. 

अधिकारियों को जारी किए गए नए नंबर

पुलिस अधीक्षक: 9031826038, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 बिहारशरीफ: 9031826039, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 बिहारशरीफ: 9031826042, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा 01: 9031826043, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा-02: 9031826045, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर: 9031826046, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर): 9031826047, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात): 9031826048, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय): 9031826049, पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) 9031826050, पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था): 9031826051 और पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित): 9031826052. इन नंबरों पर कॉल कर पुलिस तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी. 

ये भी पढ़ें: तेजस्वी के बाद अब विजय सिन्हा भी फंसे! बिहार के डिप्टी सीएम के 2 वोटर आईडी? कांग्रेस बोली- 'चोर-चोर मौसेरे भाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget