एक्सप्लोरर

शराब के नशे में धुत हवलदार ने सड़क पर किया हंगामा, लोगों के साथ की मारपीट

हवलदार ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज की. वहीं जब लोगों ने इसका विरोध किया तो नशे की हालत में उनसे मारपीट शुरू कर दी.

पटना: सूबे में शराबबंदी के बीच मंगलवार की रात राजधानी के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहे पर 58 वर्षीय प्रभुनाथ पाल ने शराब के नशे में धुत जमकर हंगामा किया. प्रभुनाथ ने वर्दी का धौंस दिखाते हुए सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज की. वहीं जब लोगों ने इसका विरोध किया तो नशे की हालत में उनसे मारपीट शुरू कर दी.

इधर, हवलदार के इस हरकत की जानकारी स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हवलदार को गिरफ्तार कर एसकेपुरी थाने ले आई. जहां ब्रेथ ऐनेलाइजर से जांच के बाद उनके शराब पीने की पुष्टि हुई. ऐसे में बुधवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

मिली जानकारी अनुसार प्रभुनाथ पाल मंगलवार रात करीब आठ बजे नशे के हालत में सरकारी गाड़ी खड़ी कर पान खाने उतरे. इस दौरान अन्य लोगों से उनकी किसी बात को लेकर बहस होने लगी. लोगों के मना करने पर भी उन्होंने झगड़ना शुरू कर दिया. इधर, जब इस पूरे प्रकरण का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वह मारपीट करने लगे और भागकर अपनी गाड़ी में बैठ गए. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.

इस संबंध में एसकेपुरी थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रभुनाथ पाल फुलवारीशरीफ का रहने वाले हैं. शराब के नशे में वह बीच सड़क पर हंगामा कर रहे थे. मौजूदा समय में वह इओयू में तैनात डीआइजी का चालक हैं. नशे की हालत में गिरफ्तारी के बाद पुलिस शराब एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
सुपौल: प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
Bihar News: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget