एक्सप्लोरर

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में होने जा रही एंट्री, चुनाव लड़ने पर पिता का बड़ा खुलासा

Akshara Singh Entry in Politics: अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात की है. सोमवार की दोपहर 3:00 बजे अक्षरा सिंह पीके के अभियान से जुड़ेंगी.

पटना: भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की राजनीति में एंट्री होने जा रही है. सोमवार (27 नवंबर) की दोपहर वे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के अभियान जन सुराज से जुड़ने जा रही हैं. अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने उनके चुनाव लड़ने पर बड़ा खुलासा भी किया है.

दरअसल, बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं. उनका सिक्का बिहार की राजनीति में खूब चल रहा है. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में पहले ही कई आईपीएस, आईएएस और प्रबुद्ध लोग शामिल हो चुके हैं और ये सिलसिला लगातार चल रहा है. अब सिनेमा के स्टार भी उनसे जुड़ रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी प्रशांत किशोर के अभियान से जुड़ रही है. सोमवार की दोपहर 3:00 बजे पटना के पाटलिपुत्र स्थित जन सुराज के प्रधान कार्यालय में पूरा कार्यक्रम है.

'बेटी ने इच्छा जाहिर की तो हमने भी हां कर दिया'

अक्षरा सिंह के पिता और भोजपुरी कलाकार विपिन सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि आज उनकी बेटी 'जन सुराज अभियान' से जुड़ने जा रही है. यह पार्टी नहीं है, एक अभियान है जो देश और बिहार के लिए कुछ करने का जज्बा प्रदान करता है. मेरी बेटी ने इच्छा जाहिर की तो हमने भी हां कर दिया. अब हमारी बेटी प्रशांत किशोर के अभियान में जुड़ी है तो हम लोग पूरा परिवार उसके उनके साथ है.

अक्षरा सिंह के चुनाव लड़ने की बात पर विपिन सिंह ने कहा कि यह भविष्य की बात है. अगर प्रशांत किशोर की सहमति होगी और इच्छा जाहिर करेंगे तो अक्षरा सिंह चुनाव भी लड़ सकती है.

बता दें कि प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर 2022 से लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. पंचायत स्तर तक दौरा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, बीजेपी पर हमलावर हैं. लोगों को सही गलत का फर्क समझा रहे हैं. अब चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह जन सुराज से जुड़ने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें- Samastipur Murder: समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर धो रहा था हाथ-पैर, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget