एक्सप्लोरर

Samastipur Murder: समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर धो रहा था हाथ-पैर, सामने आई ये वजह

Samastipur News: घटना पचपैका गांव की है. इस मामले में एसडीपीओ मो. नजीब अनवर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द पकड़े जाएंगे.

समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव में रविवार (26 नवंबर) की देर शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान धनेश्वर प्रसाद महतो के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जांच की जा रही है. हत्या के पीछे जमीन विवाद (Land Dispute) सामने आ रहा है.

घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद मृतक सोनू कुमार के बड़े भाई मनीष कुमार ने बताया कि रविवार की शाम उनका छोटा भाई सोनू घर के बाहर नल पर हाथ पैर धो रहा था. इसी दौरान विनोद महतो, मिथलेश महतो और महेश महतो ने अचानक उसको पकड़कर खींच लिया. वह अपने पिता को आवाज लगा ही रहे थे कि भाई को को लेकर चले गए. विनोद महतो और मिथलेश महतो ने उनके भाई को पकड़ा था. महेश महतो ने गोली मार दी.

तीन कट्ठा जमीन का वर्षों से चल रहा विवाद

इस मामले में मृतक सोनू के चाचा राजेश्वर महतो ने कहा कि वर्षों से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. 1982 में भी इसी जमीन को लेकर एक हत्या हुई थी. उसके बाद मामला ठंडा पड़ गया था, लेकिन 16 नवंबर को एक बार फिर उसी विवाद को लेकर सब्जी बेचकर लौट रहे मृतक सोनू के भाई के साथ आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट और लूटपाट की थी. इसकी प्राथमिकी दलसिंहसराय थाने में दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई थी.

राजेश्वर महतो ने कहा कि रविवार की देर शाम आरोपी पक्ष के लोगों ने घर के पास खड़े युवक सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी पक्ष की ओर से रोड़ेबाजी भी की गई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस वक्त यह घटना हुई थी महज 50 फीट की दूरी पर उजियारपुर थाने की पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोली लगने के बाद जब युवक गिर पड़ा त पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई थी. यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. एसडीपीओ मो. नजीब अनवर ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Aurangabad News: औरंगाबाद में 4 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, इसमें दो सगी बहनें भी हैं, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget