एक्सप्लोरर

बिहार में उपचुनाव के लिए AIMIM ने बनाई रणनीति, किन-किन सीटों पर झटका देने की तैयारी? जानें

Bihar By-Elections: 2020 में विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया था. इस बार उपचुनाव में अब पार्टी ने प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है.

Bihar By-Elections 2024: बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है. 13 नवंबर को वोटिंग होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. इस चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन जहां प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है तो वहीं जन सुराज पार्टी के साथ अब एआईएमआईएम की ओर से भी रणनीति तैयार की जा रही है. क्या कुछ तैयारी है इसको लेकर एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान से बुधवार (16 अक्टूबर) को एबीपी न्यूज़ ने बात की. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

2020 में विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया था. हालांकि अख्तरुल ईमान को छोड़कर बाकी विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया. ऐसे में अब जब उपचुनाव हो रहा है तो एक बार फिर पार्टी एक्टिव मोड में उतरने के लिए तैयार है.

बेलागंज और इमामगंज के लिए हो चुका प्रत्याशियों का चयन

अख्तरुल ईमान ने कहा कि निश्चित तौर पर हम लोग उपचुनाव में भागीदारी निभाएंगे. अभी तक बेलागंज और इमामगंज में प्रत्याशी उतारने का फैसला शीर्ष नेतृत्व ने ले लिया है. प्रत्याशियों का चयन हो चुका है. जल्द घोषणा की जाएगी. तरारी और रामगढ़ से प्रत्याशी उतारे जाएंगे या नहीं पार्टी की ओर से इसकी हरी झंडी अभी नहीं मिली है.

बेलागंज और इमामगंज इन दोनों सीटों पर सबसे अधिक आबादी मुस्लिम वोटरों की है. बेलागंज में 15.8% तो इमामगंज में 14.9% मुस्लिम वोटर हैं. अभी तक कोई भी बड़ी पार्टी इन दोनों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है. हालांकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2025 के चुनाव में 40 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाएंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इस उपचुनाव में भी बेलागंज और इमामगंज से जन सुराज पार्टी मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दे सकती है. 

2025 की भी तैयारी कर रही ओवैसी की पार्टी

एबीपी से आगे अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारी पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है. आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अधिसंख्य सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी. पिछली बार हम पांच सीट जीते थे. हालांकि आरजेडी ने हमारे चार विधायकों को तोड़कर अपने पार्टी में शामिल कर लिया, लेकिन हमारा जनाधार कभी कम नहीं हुआ है. कहा कि जनता असदुद्दीन ओवैसी पर विश्वास करती है. जनता सभी बड़ी पार्टियों को समझ चुकी है. अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है. इन लोग ने मुस्लिमों को ठगने का काम किया है. इसका जवाब उन्हें सबसे पहले इस उपचुनाव में मिलेगा.

यह भी पढ़ें- बिहार BJP में दो फाड़! गिरिराज सिंह की यात्रा से पार्टी ने बनाई दूरी, कहा- 'यह उनकी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhubani News: बिहार के मधुबनी में उधना एक्सप्रेस में लगी आग, धू-धूकर जली बोगी, मची अफरातफरी
बिहार के मधुबनी में उधना एक्सप्रेस में लगी आग, धू-धूकर जली बोगी, मची अफरातफरी
Patna News: पटना के बाढ़ में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की हुई मौत, 5 अब भी लापता
पटना के बाढ़ में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की हुई मौत, 5 अब भी लापता
बकरीद पर ऐक्शन में सम्राट सरकार, सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश, कहा- 'किसी स्थान पर…'
बकरीद पर ऐक्शन में सम्राट सरकार, सभी जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश, कहा- 'किसी स्थान पर…'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'

वीडियोज

Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
Eid Al Adha: दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
क्या दोबारा होगा CBSE 12th Exam? हर चौथा छात्र रिचेकिंग के लिए मांग रहा कॉपी
क्या दोबारा होगा CBSE 12th Exam? हर चौथा छात्र रिचेकिंग के लिए मांग रहा कॉपी
BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! नए प्लान में 28 दिन तक मिलेगा 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें कीमत
BSNL ने बढ़ाई Jio की टेंशन! नए प्लान में 28 दिन तक मिलेगा 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग, जानें कीमत
Embed widget