एक्सप्लोरर

बिहार BJP में दो फाड़! गिरिराज सिंह की यात्रा से पार्टी ने बनाई दूरी, कहा- 'यह उनकी...'

Dilip Jaiswal on Giriraj Singh Yatra: दिलीप जायसवाल ने कहा कि गिरिराज सिंह की यात्रा से नीतीश कुमार की सेक्युलर इमेज को कोई खतरा नहीं है. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. 

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही उनकी पार्टी साइड हो गई है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान से लग रहा है कि पार्टी में दो फाड़ की स्थिति हो गई है. दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा पर बुधवार (16 अक्टूबर) को बड़ा बयान दे दिया. कहा कि यह उनकी यात्रा है. बीजेपी और पार्टी की नहीं है. इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा. 

दिलीप जायसवाल बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह की यात्रा से नीतीश कुमार की सेक्युलर इमेज को कोई खतरा नहीं है. नीतीश की सेक्युलर इमेज के साथ दिलीप जायसवाल साथ खड़े हैं. बिल्कुल यहां किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. 

एक हफ्ते में करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा

उधर दूसरी ओर बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा एक हफ्ते में कर दी जाएगी. तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू होने और स्थगित होने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिस समय बाढ़ में जनता थी उस समय वो जनता को पूछने नहीं गए और राजनीतिक दुकानदारी चलाने निकले थे. जनता ने उन्हें नकार दिया.

जहरीले शराब से छपरा में हुई मौत की खबर सामने आई है. इस पर जवाब देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं यही कहना चाहता हूं सभी लोगों को सुधरने की जरूरत है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रशांत किशोर शराबबंदी को खत्म करने की मांग कर रहे हैं. विपक्ष का चेहरा आप देख लीजिए. निश्चित तौर पर कहीं न कहीं हम सभी लोगों को इससे बचने की जरूरत है. इस मामले पर सरकार अपनी काम कर रही है.

दिलीप जायसवाल ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर कहा कि जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों पर सहमति बन चुकी है. सब कुछ अच्छे से हो गया है और हम लोग अच्छे से चुनाव लड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने रद्द की दूसरे चरण की यात्रा, आज बांका से हुई थी शुरुआत, क्या है कारण? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget