एक्सप्लोरर

Agniveer Bharti 2022: आज से एक दिसंबर तक कटिहार में अग्निवीरों की होगी भर्ती, बिहार के 12 जिलों के युवा लेंगे हिस्सा

Bihar Agniveer Recruitment: पारदर्शी व स्वच्छ तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की गई है. जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया है.

कटिहार: अग्निवीर भर्ती योजना (Agniveer Bharti Scheme) के तहत शुक्रवार से कटिहार में बहाली होने जा रही है. सेना भर्ती कार्यालय कटिहार की ओर से मद्रास रेजिमेंट के गढ़वाल मैदान में अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू हो जाएगी. 75 हजार से अधिक निबंधित युवाओं की 14 दिनों तक भर्ती होगी. इसमें 12 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस भर्ती के बाद सभी सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी. 

विधि व्यवस्था के संधारण एवं आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी किया है. पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की गई है. बताया गया कि रात एक बजे से अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने के लिए एंट्री मिलेगी. इसके बाद अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच की जाएगी. फिर दौड़ की प्रक्रिया शुरू होगी. जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया है. 

15 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को बिहार झारखंड के उप निदेशक जनरल ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने गढ़वाल ग्राउंड सिरसा मिलिट्री कैंप का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रेस को पूरी भर्ती के बारे में जानकारी भी दी. 75 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास होने के बाद 15 जनवरी को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. 21 वर्ष तक उम्र सीमा थी लेकिन कोविड के कारण इस बार दो साल की छटू दी गई है और इसे बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है. ये सिर्फ इसी बार के लिए है.

इन 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

रैली 18 नवंबर से एक दिसंबर होगी. इसमें अररिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल के अभ्यर्थी शामिल होंगे. गढ़वाल मैदान में आने वाले युवाओं के लिए यातायात प्रबंधन को लेकर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है. मैदान के अंदर जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सक की भी तैनाती की गई है. 

यह भी पढ़ें- abp बिहार Exclusive: नीतीश और तेजस्वी सरकार के 100 दिन, 6 बार बांटे गए नियुक्ति पत्र, नई नौकरियां- 00

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget