एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर से मैच कर रहा RCP सिंह का एजेंडा? नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी!

Bihar News: आरसीपी सिंह ने पार्टी की घोषणा करते ही शराबबंदी कानून को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि किसी के खान-पान पर आप रोक नहीं लगा सकते हैं.

Bihar News: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वक्त जरूर है लेकिन, तैयारी शुरू हो गई है. सबसे बड़ी बात है कि नई पार्टियों की एंट्री हो रही है. पहले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) और अब आरसीपी सिंह (RCP Singh) की 'आसा' (ASA) पार्टी मैदान में उतरने के लिए तैयार है. दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) और एनडीए (NDA) तो मैदान में मुख्य रूप से है ही. इस बीच सबसे बड़ी बात जो सामने आई है वह यह है कि आरसीपी सिंह का एजेंडा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मैच कर रहा है. ये दोनों सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को सीधे तौर पर टेंशन दे सकते हैं.

दरअसल, प्रशांत किशोर ने पार्टी गठन करने से पहले ही ऐलान कर दिया था कि 2025 में अगर हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहला काम बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करना होगा. अब आरसीपी सिंह ने भी पार्टी की घोषणा के साथ ही एक तरह से शराबबंदी खत्म करने की बात कह दी है. उन्होंने इस पर खुलकर नहीं कहा, लेकिन शराबबंदी का विरोध किया है. 

गुरुवार (31 अक्टूबर) को पार्टी की घोषणा करते हुए उन्होंने साफ कहा कि किसी के खान-पान पर आप रोक नहीं लगा सकते हैं. हम लोग शराब रोकने के लिए जन-जागरण का कार्यक्रम करेंगे. शराबबंदी से सरकार को कई हजार करोड़ का नुकसान है. शराबबंदी कानून में सुधार की आवश्यकता है. हमने पहले भी कहा है और आज भी कह रहा हूं. 

2025 के चुनाव में शराबबंदी होगा मुद्दा?

आरसीपी सिंह के शराबबंदी वाले बयान से यह साफ हो गया है कि निश्चित तौर पर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शराबबंदी कानून का एक बड़ा मुद्दा बन सकता है. इसके साथ ही जो सबसे बड़ा सवाल है वह यह है कि क्या इस मुद्दे से प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनावी मैदान में पटखनी दे सकते हैं? 

बिहार की राजनीति की समझ रखने वाले और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि पहले प्रशांत किशोर और अब आरसीपी सिंह ने शराबबंदी का मुद्दा उठाया है. हालांकि इससे नीतीश कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 2016 में शराबबंदी लागू हुई थी. उसके बाद 2019 में लोकसभा का चुनाव हुए. 2020 में बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ. ऐसे में नीतीश कुमार का जो वोट बैंक है 13 से 14% उसमें कोई कमी नहीं आई है. 

'वोट बैंक को डैमेज कर सकते हैं आरसीपी सिंह'

संतोष कुमार ने कहा कि शराबबंदी कानून महिलाओं की नजर में अच्छा है. बिहार में अवैध तरीके से शराब बिक रही है लेकिन लोगों में शराबबंदी कानून का डर भी है. ऐसे में इस मुद्दे का कोई असर चुनाव में नहीं पड़ने वाला है. यह अलग बात है कि आरसीपी सिंह जेडीयू के संगठन में काफी समय तक अहम भूमिका में रहे हैं. सभी जिलों में उनकी पहचान है. उन्होंने कल (31 अक्टूबर, 2024) 140 सीटों पर उम्मीदवार तैयार रहने का दावा किया है तो वह नीतीश कुमार के वोट बैंक को कुछ डैमेज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- नई पार्टी बनाने पर JDU ने RCP सिंह को बताया फ्यूज बल्ब, चुनाव से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget